{"_id":"68b3656b275cdeec9c0379b2","slug":"roadways-bus-and-bike-collide-one-dead-mathura-news-c-412-1-mt21013-187-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: रोडवेज बस व बाइक की भिड़ंत, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: रोडवेज बस व बाइक की भिड़ंत, एक की मौत
विज्ञापन
सौंख (मथुरा)। राजस्थान रोडवेज बस और बाइक की भिड़ंत में एक बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि उसका साथी बुरी तरह से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं घायल को उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।
थाना मगोर्रा क्षेत्र के अंतर्गत मथुरा-भरतपुर मार्ग स्थित गांव कोसीखुर्द के समीप मथुरा से भरतपुर जा रही राजस्थान की रोडवेज बस और बाइक के बीच भिडंत हो गई। राजस्थान के भरतपुर जिले के गांव नगला तूफानी निवासी कपिल और उनका दोस्त रामू शनिवार की दोपहर करीब एक बजे बाइक पर सवार होकर मथुरा जा रहे थे। कोसीखुर्द के पास बाइक की बस से भिड़ंत हो गई। जिसमें कपिल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि रामू बुरी तरह से घायल हो गए। सीओ अनिल कुमार सिंह का कहना है कि बस और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं उसका साथी घायल हो गया।