फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Roads in the industrial area are collapsing, drains and sewers are lost in mud.

Mathura News: औद्योगिक क्षेत्र में सड़कें तोड़ रहीं दम, नाले-नालियां कीचड़ में गुम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Roads in the industrial area are collapsing, drains and sewers are lost in mud.
औद्योगिक छेत्र में जलभराव के बीच गुजरते वाहन।
मथुरा। शहर के विकास और राजस्व का एक बड़ा स्रोत माना जाने वाला औद्योगिक क्षेत्र आज अपनी ही बदहाली पर आंसू बहा रहा है। यहां की सड़कें पूरी तरह से जर्जर हो चुकी हैं, जल निकासी की व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। नाले-नालियां कीचड़ में गुम हो गए हैं। अव्यवस्था के कारण उद्यमियों, मजदूरों और आम लोगों का राह चलाना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

हाईवे से औद्योगिक क्षेत्र तक आने वाले मार्ग का हाल सबसे ज्यादा खराब है। डेढ़ किमी लंबे मार्ग में करीब 60 से 70 गड्ढे हो गए हैं। जयगुरुदेव स्कूल में पढ़ने वाले नौनिहालों का भी इसी मार्ग से आना-जाना रहता है। मार्ग पर दो-दो फीट गहरे गड्ढे, मार्ग के बीच में टूटी पुलिया और कीचड़ में दफन नालियों में गिरने डर हमेशा सताता रहता है। बीते दिनों हुई बारिश के बाद मार्ग की हालत और खस्ता हो गई। छात्र-छात्राएं जलभराव के बीच से ही निकलने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

हाईवे तक सीधा मार्ग होने से दिनभर यहां भारी व छोटे वाहनों का आवागमन रहता है। इसके अलावा महोली रोड से औद्यौगिक क्षेत्र जाने वाले मार्ग का भी यही हाल है। कुल मिलाकर क्षेत्र में तीन प्रमुख मार्गों पर करीब 200 से अधिक गड्ढे हो रहे हैं, जो हादसों को निमंत्रण दे रहे हैं। वहीं कीचड़ और जलभराव के बीच से गुजरना लोगों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। आए दिन वाहन, विशेषकर दोपहिया और ई-रिक्शा इन गड्ढों में फंसकर खराब हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या बोले व्यापारी
हम सरकार को करोड़ों रुपये का टैक्स देते हैं, लेकिन बदले में हमें मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल रहीं। इस संबंध में कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

अजय चतुर्वेदी, व्यापारी
--
जिम्मेदार विभागों ने अभी तक सड़कों की मरम्मत और नालियों की सफाई के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। यदि समय से अव्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हुईं तो न सिर्फ व्यापार प्रभावित होगा, बल्कि किसी भी दिन कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
करनवीर सिंह, व्यापारी
--
सड़कों पर कीचड़ व दो से तीन फीट गहरे गड्ढे आफत बन गए हैं। फैक्टरियों से कच्चा व तैयार सामान लोडकर आवागमन करने वाले वाहन आए दिन गड्ढों में फंस रहे हैं। श्रमिक अंधेरे में हादसों का शिकार हो रहे हैं। कोई भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहा है।

संतोष चौधरी, व्यापारी
--

उद्योग बंधु की बैठक में लगातार समस्याओं को उठाया जाता है। जनप्रतिनिधियों से भी समस्या समाधान की मांग की जाती है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है। बीते दिनों जर्जर मार्गों की मरम्मत कराई गई थी, लेकिन फिर से मार्गों की हालात खस्ता हो गई है।
- आरपी सिंघल, चेमरमैन, इंडियन इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article