{"_id":"68488606bb7339f5a60363ae","slug":"road-access-to-railway-route-from-mathura-to-vrindavan-became-easier-mathura-news-c-369-1-mt11008-130908-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मथुरा से वृंदावन तक रेल मार्ग पर बनेगी सड़क! रेलवे बोर्ड की पहली योजना हुई निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मथुरा से वृंदावन तक रेल मार्ग पर बनेगी सड़क! रेलवे बोर्ड की पहली योजना हुई निरस्त
Wed, 11 Jun 2025 12:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:38 PM IST
सार
मथुरा-वृंदावन रेल परियोजना के लिए ढाई साल पहले रेलवे बोर्ड ने 402 करोड़ का बजट स्वीकृत किया था। स्थानीय लोगों के विरोध के बाद इस परियोजना को रोक दिया गया था। उधर, सांसद हेमा मालिनी ने रेलवे बोर्ड को पत्र लिखकर यहां पर लोगों की मांग पर सड़क बनाने की मांग रखी थी। रेलवे बोर्ड ने विचार के बाद इस परियोजना को निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
ट्रैक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मथुरा-वृंदावन जाने वाला पुराना मीटर गेज ट्रैक मार्च 2023 की शुरुआत में बंद हो गया था। रेलवे मीटर गेज ट्रैक से ब्रॉडगेज लाइन में परिवर्तित करने के लिए परियोजना लेकर आया था। लेकिन लोगों के विरोध के बाद इसे रोक दिया गया था। सांसद ने रेल मंत्री और रेलवे बोर्ड को पत्र लिखकर ब्रॉडगेज लाइन न डालकर यहां पर सड़क बनाने की मांग रखी थी। बोर्ड ने अब इस 402 करोड़ की परियोजना को पूरी तरह से निरस्त कर दिया है।
नेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने नई रेल परियोजना का विरोध किया था। विपिन सिंघल ने बताया कि इस परियोजना से मथुरा दो भागों में बंट जाएगा। इससे लोगों को काफी परेशानी होगी। राजीव बृजवासी ने कई दिनों तक विरोध करके कार्य रुकवाया था। व्यापारियों ने बताया कि रेलवे लाइन के कार्य के दौरान अंडर पास बनने से लोगों को दिक्कत आएगी।
सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा ने बताया कि सांसद हेमा मालिनी ने रेलवे बोर्ड को पत्र लिखकर यहां लोगों की मांग अनुसार सड़क बनाने की कहीं थी। साथ ही राज्य सरकार को भी उन्होंने इस पहल पर काम करने के लिए पत्र लिखा था। हालांकि रेलवे विभाग ने रेल परियोजना को निरस्त कर सड़क बनाने की राह आसान कर दी है। अब राज्य रेलवे विभाग से जमीन हस्तांतरण की योजना बनाएगा। जिसके बाद सड़क का निर्माण होगा।