फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   RO water ATM installed out of order residents inconvenienced

Mathura News: दो माह पूर्व लगा आरओ वाटर एटीएम बंद, लोग परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
RO water ATM installed out of order residents inconvenienced
वृंदावन। नगर निगम के सहयोग से दिल्ली के गैर सरकारी संगठन द्वारा लगाए गए आरओ वाटर एटीएम बंद पिछले दो माह से अधिक समय से बंद है। पे एंड यूज के रूप में लाखों की लागत से लगे एटीएम में पानी न मिलने पर श्रद्धालुओं निराश होकर लौट रहे हैं। महीनों पहले एटीएम तो लगा, लेकिन एनजीओ और निगम के बीच समझौता की फाइल अटकी होने के कारण भीषण गर्मी में एटीएम शोपीस बनकर रह गया है।
विज्ञापन

दिल्ली का गैर सरकारी संगठन नगर के मुख्य मार्ग पर पे एंड यूज आरओ वाटर एटीएम रमणरेती पुलिस चौकी के समीप स्थापित कराया है। इसके लिए निगम ने अपनी जमीन उपलब्ध कराई है। इस एटीएम से श्रद्धालुओं का दो रुपये में एक लीटर और पांच रुपये में पांच लीटर पानी उपलब्ध कराया जाएगा। एटीएम को लेकर दो माह से अधिक समय हो गया, लेकिन भीषण गर्मी में जहां राहगीरों और श्रद्धालुओं को सर्वाधिक पानी की आवश्यकता होती है, उस समय यह एटीएम शुरुआत से ही बंद है।
विज्ञापन

नगर निगम के सूत्रों का कहना है कि एनजीओ इन दस फीट चौड़ा और दस फीट लंबी मशीन पर विज्ञापन लगाकर अपनी आय करेगा। उसके एवज में लोगों को पानी उपलब्ध कराया जाएगा। गर्मी की शुरुआत में लगे एटीएम की एनजीओ और नगर निगम के बीच प्रस्तावित समझाैते की फाइल अटकी हुई है। नगर निगम जलकल विभाग के महाप्रबंधक मोहम्मद अनवर ख्वाजा ने बताया कि दिल्ली के दानदाताओं ने जन सेवा के लिए लगाया है। एटीएम बंद नहीं रहना चाहिए। दिल्ली के लोगों से कहकर उसे चालू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed