फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   revenue map prepared

राजपुर, ईशापुर, मुर्शीदपुर का राजस्व नक्शा तैयार

Fri, 23 Jan 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 23 Jan 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
गोकुल बैराज डूब क्षेत्र से प्रभावित किसानों की जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया में रोड़ा बन रहे तीन गांवों का नक्शा प्रशासन ने तैयार कर लिया है। इन गांवों का राजस्व रिकार्ड खंगालते हुए सर्वे के आधार पर नक्शा तैयार कर शासन को स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


गौरतलब रहे कि गोकुल बैराज डूब क्षेत्र में आसपास के 12 गांव के किसानों की जमीन प्रभावित है। इसके मुआवजे के लिए किसान 16 वर्ष से इंतजार कर रहे हैं। जिम्मेदार प्रशासनिक अफसरों की अनदेखी के चलते किसानों में आक्रोश भड़क गया था, एक नवंबर 2014 को आगजनी की घटना हुई। अब इस समस्या को सुलझाने में जुटे जिला प्रशासन को दो बड़ी कामयाबी मिल चुकी हैं। इसमें पांच गांव की जमीन का अधिग्रहण करने के लिए शासन ने धारा छह की कार्रवाई को पिछले माह स्वीकृति प्रदान कर दी थी। अब जिला प्रशासन ने उन तीन गांवों के राजस्व नक्शा भी तैयार कर लिए हैं जो अब तक अधिग्रहण की कार्रवाई में बड़ा रोड़ा बने हुए थे। इसमें गांव राजपुर, ईशापुर, मुर्शीदपुर शामिल हैं।
विज्ञापन

-----
संभावना है जल्द ही राजपुर, ईशापुर और मुर्शीदपुर के तैयार किए गए राजस्व नक्शे को शासन की स्वीकृति मिल जाएगी। इसके आधार पर जमीन अधिग्रहण की आगामी प्रक्रिया को अमल में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेश कुमार, डीएम मथुरा
 
-----
दामोदरपुरा में किसानों का धरना जारी
मथुरा। गोकुल बैराज डूब क्षेत्र से प्रभावित किसानाें का मुआवजा और किसानों पर लगे मुकदमों को खत्म करने की मांग को लेकर गांव दामोदरपुरा में दिया जा रहा धरना गुरुवार को भी जारी रहा। यहां किसान परिवार 82 दिन से धरनारत हैं। इसमें 70 दिन से क्रमिक अनशन भी किया जा रहा है। गुरुवार को क्रमिक अनशन पर मोहन सिंह और बिजेंद्र सिंह बैठे। अध्यक्षता रामचरन धनगर और संचालन वीरेंद्र सिंह सिकरवार ने किया। इस दौरान किसानों ने मुआवजा और मुकदमों को खत्म करने की मांग जिला प्रशासन से की। इस मौके पर पातीराम, ताराचंद, नेमसिंह, लच्छो, खचेर सिंह, ओमप्रकाश, सोहनलाल, राकेश, पूरन सिंह, दीपदयाल, ओमकार, जितेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed