फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Retired soldier dies after being hit by dumper, body stuck in wheels

दर्दनाक: सेवानिवृत्त फौजी को डंपर ने रौंदा, पहियों के बीच में फंस गई लाश; दृश्य देख कांप गए लोग

Fri, 03 May 2024 02:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 03 May 2024 02:42 PM IST
सार

मथुरा में आगरा-दिल्ली हाईवे पर दर्दनाक हादसा हुआ। सेवानिवृत्त फौजी को डंपर ने रौंद दिया। टक्कर लगने के बाद लाश पहियों के बीच में फंस गई। इस दौरान कुछ दूर जैसे ही डंपर दौड़ा तो लाश के चिथड़े उड़ गए। ये देख लोग कांप गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चालक को दबोच लिया। 
 

विज्ञापन
Retired soldier dies after being hit by dumper, body stuck in wheels
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा-दिल्ली हाईवे पर जयगुरुदेव आश्रम के पास बृहस्पतिवार दोपहर डंपर की टक्कर से सेवानिवृत्त फौजी की मौत हो गई। वह बाइक पर घर जा रहे थे। उनका अधकुचला शव डंपर के पहियों के बीच में फंस गया। मौके पर जुटी भीड़ ने डंपर चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना के दौरान हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस को ट्रैफिक सुचारू करने के लिए करीब एक घंटे तक कसरत करनी पड़ी।
विज्ञापन


टीकम सिंह (55) पुत्र टुंडाराम निवासी बालाजीपुरम, बुद्ध विहार कॉलोनी, दोपहर करीब 12 बजे बाइक पर सब्जी लेने आए थे। लौटकर घर जाते वक्त रोड़ी-बजरी मिलाने वाले डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। उनका शव डंपर के पिछले पहियों के बीच फंस गया। भीड़ ने मौके पर ही चालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन


सूचना पर हाईवे थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को डंपर के पहियों के बीच से निकाला। मृतक की जेब से मिले आई कार्ड से शिनाख्त होने पर परिवार वालों को सूचना दी गई। इंस्पेक्टर उमेश चंद त्रिपाठी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर के आधार पर डंपर चालक पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed