फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Report filed against six including executive engineer

Mathura News: अधिशाषी अभियंता सहित छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Report filed against six including executive engineer
गोवर्धन। गांव पाडल के नगला धनसिंह में दस माह पूर्व बिजली के खंभे के सपोर्ट तार से महिला की मौत पर अधिशाषी अभियंता सहित छह बिजली कर्मचारियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


तहरीर में ओमवीर ने बताया कि 7 जुलाई 2022 को पत्नी सुनीता (40) पशुओं को बांधने जा रही थी। घर के समीप रास्ते के कोने पर बिजली के खंभे के सपोर्ट के रूप में लगे तार में आ रहे करंट से चिपक कर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। विभागीय अधिकारियों को सूचना दी तो उन्होंने मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया। पीड़ित ने एसएसपी को शिकायती पत्र के बाद न्यायालय के आदेश पर अधिशाषी अभियंता वीरेंद्र सिंह, एसडीओ संजय, जेई गजेंद्र सिंह, महादेव, दीपक व वकील लाइनमैन के खिलाफ लापरवाही बरतने व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक ओमहरि बाजपेयी ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed