फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Removal of illegal encroachments that hinder road widening

Mathura News: सड़क चौड़ीकरण में बाधक बने अवैध अतिक्रमण हटवाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 08:41 PM IST
विज्ञापन
Removal of illegal encroachments that hinder road widening
वृंदावन। मथुरा-वृंदावन चौड़ीकरण कार्य में बाधक बने अतिक्रमणों को हटाने का कार्य शुरू हो गया है। बुधवार की शाम लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मथुरा मार्ग स्थित अध्धा चौकी के निकट मजार को हटाने के लिए पहुंचे। तीन बुलडोजर के साथ पुलिस बल की मौजूदगी में अधिकारियों ने अध्धा चौकी के निकट कई कच्चे और पक्के निर्माणों को हटाया। 18 जनवरी तक मजार को हटाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बुधवार की शाम लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता जय प्रकाश सिंह, जेई कुंवर आशीष सिंह अध्धा पुलिस चौकी पर पहुंचे। विरोध की संभावना को देखते हुए एसपी सिटी एमपी सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट सौरभ दुबे, सीओ सदर प्रवीण मलिक पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में बुलडोजर से अध्धा पुलिस चौकी के निकट बने अवैध अतिक्रमणों को हटाने का कार्य शुरू किया। अधिकारियों ने कई अवैध कच्चे और पक्के कब्जों को बुलडोजर की मदद से हटवाया। वहीं सड़क निर्माण के बीच आ रही मजार को हटाने के समय लोगों ने विरोध किया। लोगों के विरोध के बाद अधिकारियों ने 18 जनवरी बुधवार तक सड़क निर्माण की सीमा से बाहर मजार को ले जाने को कहा। जिससे सड़क चौड़ीकरण का कार्य पूरा किया जा सके।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed