{"_id":"65071de2cd211a93e1052f56","slug":"religious-tourists-have-started-getting-facility-of-bike-voting-in-vrindavan-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टार्टअप: गोवा-उत्तराखंड की तर्ज पर वृंदावन में भी बाइक वोटिंग शुरू, जानें एक दिन के लिए कितने पैसे लगेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टार्टअप: गोवा-उत्तराखंड की तर्ज पर वृंदावन में भी बाइक वोटिंग शुरू, जानें एक दिन के लिए कितने पैसे लगेंगे
Sun, 17 Sep 2023 10:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 17 Sep 2023 10:11 PM IST
सार
मथुरा के वृंदावन में भी अब गोवा-उत्तराखंड की तर्ज पर बाइक वोटिंग शुरू की गई है। आगे पढ़ें और जानें कि एक दिन के लिए कितने पैसे लगेंगे।
विज्ञापन
वृंदावन मार्ग का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में भी गोवा और उत्तराखंड की तर्ज पर बाइक वोटिंग की सुविधा धर्म सैलानियों को अब मिलने लगी है। बिना सरकारी मदद एवं नामचीन कंपनी के सहयोग के स्थानीय लोगों ने स्टार्टअप शुरू किया है। रमणरेती क्षेत्र स्थित चार दुकानदारों ने यह सुविधा शुरू की है।
विज्ञापन
वृंदावन में देश-विदेश से लाखों की संख्या में आ रहे श्रद्धालुओं की सुविधा और उनकी जरूरतों को देखते हुए स्थानीय लोगों ने स्टार्टअप शुरू किया है। इसमें अब धर्म सैलानियों को वृंदावन के साथ-साथ ब्रज घूमने के लिए बाइक और स्कूटी किराए पर उपलब्ध है। बाइक वोटिंग की सुविधा वृंदावन के रमणरेती क्षेत्र के चार दुकानदारों द्वारा बाहर से आने वाले यात्रियों को दी जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- रील पहुंचाएगी जेल: थाने में कोतवाल की टोपी लगाकर रंगबाजी का बनाया वीडियो, अब नेताजी के नाती को ढूंढ रही पुलिस
विज्ञापन
बाइक वोटिंग की सुविधा देने वाले यश अग्रवाल ने बताया कि वृंदावन में आने वाले तीर्थयात्रियों की आवश्यकता को देखते हुए बाइक वोटिंग की सुविधा की शुरुआत की गई है। उनके लिए मोटरसाइकिल और स्कूटी उपलब्ध की जा रही है। एक दिन के एवज में बाइक और स्कूटी का 600 रुपये किराया लिया जा रहा है।
यह भी पढ़ेंः- UP: शराबी पति की अकल ठिकाने लगाने के लिए पत्नी ने किया ऐसा काम...उसे करना पड़ा तौबा; तब जाकर मिली राहत
बाइक और स्कूटी किराए पर देने से पहले तीर्थयात्री से 1100 रुपये धरोहर राशि, आधार कार्ड जमा कराया जा रहा है। तीर्थयात्री को पेट्रोल वाहन में खुद ही भरना होगा। बाइक वोटिंग की सुविधा देने वाले दुकानदार दोपहिया वाहन में दुकान से पेट्रोल पंप तक जाने के लिए पेट्रोल दे रहे हैं।