फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   wife went to her parents house fed up with her drunken husband In Mainpuri when stop drinking then came back

UP: शराबी पति की अकल ठिकाने लगाने के लिए पत्नी ने किया ऐसा काम...उसे करना पड़ा तौबा; तब जाकर मिली राहत

Sun, 17 Sep 2023 07:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 17 Sep 2023 07:05 PM IST
सार

मैनपुरी में शराबी पति की अकल ठिकाने लगाने के लिए पत्नी ने ऐसा काम किया कि उसे तौबा करना पड़ा। तब जाकर राहत मिली और घर में शांति आई। 

विज्ञापन
wife went to her parents house fed up with her drunken husband In Mainpuri when stop drinking then came back
शराबी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पति के शराब पीकर हंगामा करने से आजिज पत्नी मायके चली गई थी। पति आए दिन शराब पीकर गाली-गलौज और झगड़ा करता था। तंग आकर पत्नी करीब साढ़े चार माह से मायके में रह रही थी। जिद ठान ली थी कि जब तक सुधार नहीं होगा वह वापस नहीं आएगी। आखिर में पति को शराब छोड़नी पड़ी। इसके बाद पत्नी घर वापस लौट कर आई।

विज्ञापन


घटना बेवर थाना क्षेत्र के बनकिया गांव की है। गांव निवासी विजय कुमार की शराब पीने की आदत से परेशान शिवानी 3 मई को घर छोड़कर मायके चली गई थी। शर्त रखी थी कि जब तक पति विजय शराब नहीं छोड़ेगा वह वापस नहीं आएगी। पति ने थाने में पत्नी के चले जाने के बाद गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- श्री बांके बिहारी मंदिर: सहज दर्शन के लिए शुरू की गई ऑफ लाइन रजिस्ट्रेशन व्यवस्था का ट्रायल फेल, कर दी गई बंद
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच पुलिस को पता चला कि शिवानी मायके में है। संपर्क किया तो उसने पति के शराब पीने की आदत के बारे में बताया। उसे थाने लाया गया तो पति ने शराब पीने से तौबा कर ली। सभी के सामने कहा कि कभी शराब नहीं पिएगा। पत्नी को विश्वास हो गया तो वह पति के साथ घर लौटी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed