फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Relief from the sun during the day, trouble from the cold at night

Mathura News: दिन में धूप से राहत, रात में सर्दी बनी परेशानी का कारण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Relief from the sun during the day, trouble from the cold at night
मथुरा (गोवर्धन)। दिन में धूप निकलने से लोगों को सर्दी से राहत मिली है लेकिन शीत लहर का असर नजर आ रहा है। रात्रि में ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है। कड़ाके की सर्दी से दिन में काफी हद तक राहत मिली है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पूरे दिन धूप खिली रही। इससे पहले कोहरे के कारण आलू व सरसों की फसलों में नुकसान को लेकर किसानों को चिंता सता रही थी। धूप खिलने से फसल को फायदा होगा। रात्रि में चल रही ठंडी हवाओं से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। तेज धूप के कारण दिन में तापमान 20 डिग्री तक पहुंच गया जबकि न्यूनतम 7 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

किसान अन्नू चौधरी ने बताया कि इस बार सर्दी अधिक होने के कारण गेहूं की फसल को फायदा हुआ है। आलू व सरसों की फसल को थोड़ा नुकसान है। ऐसे ही सर्दी के बीच धूप निकली तो वसंत पंचमी के बाद सरसों में पकाव अच्छा होगा। सब्जियों की फसल को भी फायदा मिला है। लगातार बदलते मौसम में चिकित्सकों ने सावधानी बरतने की सलाह दी है। डॉ. मुकेश सैनी ने बताया कि बदलते मौसम में गुनगुने पानी का प्रयोग करें। अच्छी धूप का सेवन करना जरूरी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed