{"_id":"6457eb5bf6d5223d1e0310cf","slug":"recommendation-of-action-from-secretary-to-engineer-mathura-news-c-29-1-mtr1016-71013-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: सचिव से लेकर इंजीनियर के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: सचिव से लेकर इंजीनियर के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति
Sun, 07 May 2023 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Sun, 07 May 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
मथुरा। गोवर्धन रोड स्थित गांव अडींग में स्पोटर्स कॉम्पलेक्स के निर्माण में धांधली को नजरअंदाज करना ग्राम प्रधान सहित अन्य कई अधिकारियों को भारी पड़ गया। इसमें सचिव से लेकर इंजीनियर सहित कई अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की डीएम ने संस्तुति की है।
14वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के अंतर्गत ग्राम पंचायत अडींग में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का निर्माण कराया जा रहा है। इसके निर्माण में बरती जा रही धांधलियों को लेकर लगातार शिकायतें हो रही थीं। जिसे लेकर डीएम के निर्देश पर जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा कार्य की अभिलेखीय व स्थलीय जांच करने के लिए सहायक विकास अधिकारी गोवर्धन गजेंद्र सिंह तोमर तथा पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अवर अभियंता संजय कुमार को संयुक्त रूप से जांच करने के लिए निर्देशित किया था। तकनीकी परीक्षण के लिए जल निगम के अधिशासी अभियंता, कार्यों की गुणवत्ता एवं जांच के लिए जिला कृषि अधिकारी को प्रशासकीय नोडल अधिकारी एवं कार्यों को अपनी देखरेख में कराने के लिए आरसीयूइएस संस्था द्वारा सुमित कुमार इंटर्न इंजीनियर को नामित किया था। इसके बाद भी निर्माण में धांधलियां बरती जा रही थीं।
इससे नाराज डीएम ने विभिन्न स्तर पर कार्रवाई की हैं। इनमें ग्राम प्रधान को नोटिस, ग्राम सचिव को निलंबित, अवर अभियंता संजय कुमार के खिलाफ निलंबन की संस्तुति, इंटर्न इंजीनियर सुमित कुमार का निलंबन एवं ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति, अधिशासी अभियंता जल निगम एवं एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टी, जिला कृषि अधिकारी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को कठोर चेतावनी दी है। साथ ही अडींग के समस्त कार्याें की जांच के लिए नवीन जांच टीम बनाने के निर्देश दिए हैं।