{"_id":"658341ca7d11a80bd90537d4","slug":"rayas-woman-held-hostage-and-raped-in-vrindavan-case-registered-mathura-news-c-369-1-mt11005-5761-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदद के बहाने लूट ली आबरू: पड़ोसी युवक के इरादे थे इतने घिनौने..., बंधक बनाया; यहीं नहीं रुकी दरिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदद के बहाने लूट ली आबरू: पड़ोसी युवक के इरादे थे इतने घिनौने..., बंधक बनाया; यहीं नहीं रुकी दरिंदगी
Fri, 22 Dec 2023 12:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 12:50 PM IST
सार
राया की महिला को पड़ोसी युवक वृंदावन में मदद के बहाने ले गया। वहां उसे बंधक बना लिया। इसके बाद पीड़िता संग दुष्कर्म किया। किसी तरह उसने पति को फोन कर जानकारी दी, जिसके बाद वो आरोपी के चंगुल से मुक्त हो सकी।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
मथुरा के राया थाना क्षेत्र की एक महिला को उसके गांव के ही एक युवक ने मदद के बहाने वृंदावन ले जाकर बंधक बना लिया और कई बार दुष्कर्म किया। महिला के पति ने पत्नी को पुलिस की मदद से बरामद करते हुए थाना राया में तहरीर देकर आरोपी व उसके एक अज्ञात साथी पर मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि नामजद मुख्य आरोपी ने उसकी दुष्कर्म करते हुए वीडियो बना लिया, जिसे वायरल करने की धमकी दे रहा है।
बताया गया है कि 25 वर्षीय महिला निवासी राया थाना क्षेत्र ससुराल से चार दिसंबर को मायके (मगोर्रा) जाने को घर से निकली थी। रास्ते में उसे गांव का गजेंद्र मिल गया। मगोर्रा छोड़ने के बहाने वृंदावन ले गया। वहां एक घर में बंधक बनाकर चार दिन तक दुष्कर्म किया। किसी प्रकार से एक मोबाइल पाकर पति को खुद के बंधक होने की जानकारी महिला द्वारा दी गई।
पीड़िता के पति ने बताया कि वह बेलदारी का काम करता है। पत्नी की सूचना पर तत्काल वृंदावन पुलिस के पास पहुंचा। पत्नी को पुलिस की मदद से आरोपी के चंगुल से मुक्त कराया। हालांकि आरोपी और उसका अज्ञात साथी फरार हो गया। महिला ने पुलिस के समक्ष आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके साथ गलत संबंध भी बनाए। अश्लील वीडियो भी बना ली। उसे इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।