फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ravishankar prasad minister in vrindavan

‘केंद्र की हर योजना का गांव, गरीब के विकास पर फोकस’

Mon, 30 May 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला वृंदावन
अमर उजाला वृंदावन Updated Mon, 30 May 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
ravishankar prasad minister in vrindavan
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद - फोटो : अमर उजाला वृंदावन
केंद्रीय संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद सोमवार शाम को वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इसके बाद स्थानीय होटल में पत्रकाराें से वार्ता करते हुए केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो वर्ष के कार्यकाल को अब तक का सर्वश्रेष्ठ बताते हुए कहा कि इन दो वर्षों में देश में तरक्की के नए आयाम स्थापित किए हैं। भ्रष्टाचार से मुक्त शासनकाल में जनहित को प्राथमिकता दी गई। जनधन योजना हो या उज्ज्वला, सीधे तौर पर गरीब तबके को लाभ पहुंचाने का कार्य किया गया है। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जो विपक्षी दल केंद्र सरकार के कार्यकाल और जश्न पर सवाल उठा रहे हैं, वे अपने कार्यकाल का आंकलन कर लें। यह विपक्षी दलों की सिर्फ बौखलाहट है। उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार की नीतियां भारत के भविष्य को देखकर तय की जा रही हैं। इनका लाभ जनता को मिलता रहेगा। संचार हो या कृषि, हर योजना ग्रामीण विकास पर फोकस करती है। 
विज्ञापन


सरकार के इन प्रयासों को जनता के बीच ले जाने के लिए सभी मंत्रियों को जिम्मेदारी दी गई है कि वह जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनें और सरकार से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ पहुंचाएं। अक्सर केंद्र और राज्य के बीच सामंजस्य न होने के कारण केंद्र की योजनाओं का लाभ लोगाें को नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी में विधानसभा चुनाव के बारे में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सपा और बाकी दलों का अस्थायी तौर पर मिलना तो लगा रहता है लेकिन चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा के पक्ष में मतदान करेगी। 2017 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार होगी।


दो दिन जिले में प्रवास के बाद केंद्रीय मंत्री आंध्र प्रदेश, जोधपुर, छिंदवाड़ा का दौरा करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री सुदर्शन भगत, राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडेय के अलावा जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह, पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम, राधा कृष्ण पाठक, सौरभ गौड़, ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, सुनील चतुर्वेदी, सार्थक चतुर्वेदी, नटटू पंडित आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed