फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ravishankar prasad in mathura

‘हृदय से बोली जाती है भारत माता की जय’

Sat, 02 Apr 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला वृंदावन
अमर उजाला वृंदावन Updated Sat, 02 Apr 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
ravishankar prasad in mathura
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा फतवा जारी करने वालों के अपने मकसद - फोटो : अमर उजाला वृंदावन
केंद्रीय संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भारत माता की जय हृदय से बोली जाती है किसी दबाव में नहीं। इस पर फतवा जारी करने वालों के अपने मकसद हैं। वे वात्सल्य ग्राम में आयोजित नेत्रशल्य चिकित्सा शिविर के समापन समारोह में प्रतिभाग करने आए थे।  
विज्ञापन


पत्रकार वार्ता में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब्दुल हमीद 1965 की लड़ाई में शहीद हो गए और उन्हें परमवीर चक्र मिला। वे भी भारत माता की वंदना करते थे। मौलाना आजाद देश की आजादी की लड़ाई में कांग्रेस के साथ वंदे मातरम और भारत माता की जय करते थे। ये देशप्रेम के उदाहरण हैं। 
विज्ञापन


कोलकाता में निर्माणाधीन फ्लाईओवर गिरने को केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दुर्भाग्यपूर्ण और क्रूरता बताया। उन्होंने कहा कि बीते नौ साल से कोलकाता के व्यस्ततम बड़ा बाजार में फ्लाईओवर का निर्माण हो रहा था। इस दौरान दो सरकारें रहीं लेकिन किसी ने भी तकनीक और मानकों पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed