{"_id":"61fe98acef75d9484f794752","slug":"rapid-development-in-the-state-goons-and-mafia-in-jail-rajnath-singh-mathura-news-mtr512784544","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में हो रहा तेजी से विकास, गुंडे-माफिया जेल में : राजनाथ सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में हो रहा तेजी से विकास, गुंडे-माफिया जेल में : राजनाथ सिंह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरह। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रदेश में अब चौड़ी और चार-छह-आठ लेन की सड़कें दिख रही हैं, एक्सप्रेसवे बन रहे हैं, ब्लॉक मुख्यालय, तहसील मुख्यालय को दो-तीन लेन की सड़कों से जोड़ा जा रहा है। उत्तर प्रदेश में गुंडे, बदमाश और माफिया अब जेल में हैं। वे कहते हैं कि योगी सरकार में बाहर घूमने की बजाय जेल में रहना बेहतर है।
योगी ने यूपी की कानून व्यवस्था के हालात चुस्त-दुरुस्त करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। माफियाओं की इमारतों को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया है और इन जमीनों को पूंजीपति के हवाले न करके इन पर गरीबों के मकान बनाए जाएंगे। प्रदेश में विकास अब तेजी के साथ हो रहा है।
पूरन की जीत के बाद बनवा देना गरीब कन्या को पायल
फरह। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भाजपाइयों ने चांदी का मुकुट पहनाया। इस मुकुट को राजनाथ सिंह ने जिलाध्यक्ष मधु शर्मा को सौंप दिया। साथ ही कहा कि पूरन प्रकाश के विधायक चुने जाने के बाद इस मुकुट को तुड़वाकर गरीब कन्या के विवाह में पायल बनवा देना। रक्षा मंत्री की इस सोच से जनसभा में तालियां गूंज उठी।
विज्ञापन
अब दिल्ली से चला १०० रुपया लोगों तक पहुंचता है
फरह। रक्षा मंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी लाचारी व्यक्त करते थे कि मैं ऊपर से सौ पैसा भेजता हूं लेकिन वह पहुंचते-पहुंचते 15 पैसा रह जाता है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे चुनौती के रूप में स्वीकार किया और आज १०० रुपया दिल्ली से चलता है तो पूरा का पूरा लोगों की जेब में पहुंचता है। सिस्टम में चेंज और व्यवस्था में परिवर्तन लाकर हमने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया है। उन्होंने कहा कि आज भारत में नेताओं ने बहुत आश्वासन दिए अगर इन्हें पूरा किया होता तो हमारा देश 20-25 पहले बहुत धनवान बन गया होता।
बजट में दिया है समर्थन मूल्य के लिए पैसा
फरह। रक्षामंत्री ने कहा कि किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर शंका पैदा करने वाले लोगों के बहकावे में न आएं। अभी हाल में ही पेश किए गए बजट में दो लाख सैंतीस हजार करोड़ रुपये गेहूं-धान की खरीद को न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए तय किया गया है।