फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ramvriksh was doing a bussiness of cash earning

चंदे के धंधे से मालामाल हुए रामवृक्ष और उसके गुर्गे

Thu, 16 Jun 2016 12:10 AM IST
पुनीत शर्मा
पुनीत शर्मा Updated Thu, 16 Jun 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
ramvriksh was doing a bussiness of cash earning
जवाहर बाग - फोटो : अमर उजाला
जवाहर बाग हिंसा के सूत्रधार रामवृक्ष यादव और उसके गुर्गे चंदनबोस और राकेश गुप्ता ने चंदे के धंधे से खूब माल कमाया। बाबा जयगुरुदेव के नाम पर देश भर से पैसा इकट्ठा किया गया। चंदनबोस ने तो कई बड़े कारोबारियों से भी पैसा लिया है। पुलिस ने जवाहर बाग से चार जून को जो रजिस्टर बरामद किया था वह जालसाजी के पूरे नेटवर्क का खुलासा कर रहा है।
विज्ञापन


जवाहर बाग में बैठकर रामवृक्ष यादव ने खूब पैसा वसूला है। कभी भंडारे के नाम पर कारोबारियों से चंदा लिया तो कभी तिरपाल के नाम पर। बाबा जयगुरुदेव के पोस्टर छपवाने के नाम पर भी उड़ीसा से पैसा आया था।
विज्ञापन


हालांकि जो रजिस्टर जवाहर बाग से पुलिस को मिला था उसमें पैसा देने वाले का नाम तो नहीं लिखा है, लेकिन माना जा रहा है कि वह जयगुरुदेव के अनुयायी रहे होंगे। रजिस्टर में जो लिखा गया है उसमें गुप्तदान का ज्यादा उल्लेख है। यानी पैसा देने वाले सामने नहीं आना चाहते थे।      
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाहर बाग से मिले रजिस्टर के मुताबिक
- गुप्त दान आया 224460 (उड़ीसा)।
- गुप्त दान आया 45000 (झारखंड)।
- गुप्त दान आया 28000 (बिहार)।
- गुप्त दान आया 80000 ( दिल्ली)।
- गुप्तदान आया 50000 (पंजाब)।
- गुप्तदान आया 80000 ( उत्तराखंड)।
- तिरपाल खरीदने को हुआ 25000 का गुप्तदान।
- भंडारे की सेवा और काफिले के लिए दान 155200।
- कन्नौज, अलीगढ़, बरेली, बदायूं, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, कुशीनगर, गोरखपुर, बस्ती, देवरिया, आजमगढ़, कानपुर नगर से आया दान 32550।
- पोस्टर खर्च के लिए आया पैसा 38250।
- लुधियाना से एक कारोबारी ने दिया पैसा-14440।

-रामवृक्ष यादव: गाजीपुर जिले के गांव रामपुर बांगसुर का निवासी। गांव में दो बीघा जमीन (कई साल से हल तक नहीं चला)। पंद्रह साल पहले तक आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर थी। अब गाड़ियों में घूमता था। तीन बोलेरो गाड़ी थीं रामवृक्ष पर। उसने चार प्राइवेट अंगरक्षक भी रख रखे थे। बेटा सीपीएमटी के लिए पढ़ाई कर रहा है। गाजीपुर में मकान बना लिया। कई जगह प्लाट भी बताए जा रहे हैं।

-राकेश गुप्ता उर्फ सचिव: बदायूं के दातागंज तहसील क्षेत्र का निवासी। पहले आर्थिक स्थिति सामान्य थी, अब बदायूं के सिविल लाइंस इलाके में कोठी है। कई प्लाट भी उसने खरीद लिए हैं। उसके पास दो शस्त्र लाइसेंस और स्कार्पियो गाड़ी भी है उसके पास।


चंदनबोस: आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर थी, यह साइकिल से चलता था। आज चार पहिया गाड़ी से घूमता है। मकान भी बना लिया है। उत्तर प्रदेश और दूसरे राज्यों से चंदा वसूली का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed