{"_id":"6740f0a37b3e1b4057015c14","slug":"ramkeshs-statement-proved-to-be-true-mathura-news-c-29-1-mtr1013-319838-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: रामकेश के मुंह से निकली बात सही साबित हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: रामकेश के मुंह से निकली बात सही साबित हुई
विज्ञापन
सौंख। दो दिन पूर्व कॉलेज में प्रयोगात्मक परीक्षा देने आते समय बाइक सवार चार दोस्तों की बस से कुचलकर मौत हो गई थी। इससे बयाना और अजान में गमगीन माहौल है। बेटे की मौत के गम में रामकेश की मां कांता देवी बार-बार बेसुध हो रही है। उसकी आंखों के आंसू सूखने का नाम नहीं ले रहे हैं। परिजन ने उन्हें भरतपुर के बयाना स्थित सीएचसी में भर्ती कराया है। रिश्तेदारों ने बताया कि घर से निकलते समय रामकेश की मां कांता देवी ने उसे घर में जरूरी काम का हवाला देकर कॉलेज जाने से रोकने का प्रयास किया था। लेकिन रामकेश यह कह कर निकल गया कि आज अंतिम प्रैक्टिकल है, उसके बाद कॉलेज नहीं जाऊंगा। रामकेश के मुंह से निकली यही बात सही साबित हो गई।
बयाना के तीन छात्रों ने जाजनपट्टी रेलवे स्टेशन तक की टिकट खरीदी थी। लेकिन तीनों ही भरतपुर रेलवे स्टेशन पर उतर गए। यहां इंतजार में खड़े दोस्त की बाइक पर बैठकर चारों कॉलेज के लिए रवाना हुए। थाना मगोर्रा क्षेत्र में दो दिन पूर्व हुए सड़क हादसे में बयाना तहसील के गांव मडपुरिया नगला निवासी रितेश, शेरगढ़ के मुकुल और बयाना कस्बे के मोहल्ला पठानपाड़ा निवासी रामकेश व गांव अजान निवासी चेतन चौधरी की बाइक और बस की आमने-सामने की टक्कर में मौत हो गई थी।
इधर बेटे की मौत के गम में रामकेश की मां कांता देवी मंगलवार शाम से ही बार-बार बेसुध हो रही है। रिश्तेदार शेरगढ़ निवासी रमेश कटारिया ने बताया कि कॉलेज में रामकेश की प्रयोगात्मक परीक्षाएं चल रहीं थीं। वह अपने दो अन्य दोस्तों के साथ तीन दिन से रोजाना पैसेंजर ट्रेन से कॉलेज जा रहा था। तीनों बयाना से ट्रेन में बैठकर मथुरा के जाजनपट्टी रेलवे स्टेशन पर उतर कर वहां से सड़क मार्ग द्वारा मगोर्रा स्थित किशन प्यारी शुक्ला कॉलेज जाया करते थे। बताया कि चार बहनों के इकलौता भाई रामकेश की परिवार में शादी की चर्चा चल रही थी।