फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura's saffron flags will fly in Ayodhya

राम मंदिर निर्माण : अयोध्या में लहराएंगी मथुरा की केसरिया पताकाएं

Sat, 01 Aug 2020 01:46 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sat, 01 Aug 2020 01:46 AM IST
विज्ञापन
Mathura's saffron flags will fly in Ayodhya
अपने घरों पर लगाने के लिए श्रीराम नाम के झंडे खरीदते लोग - फोटो : MATHURA

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए पांच अगस्त को होने वाले भूमिपूजन के समय मथुरा की केसरिया पताकाएं राम जन्मभूमि पर लहराएंगी। सूरत से कपड़ा मंगाकर मथुरा में कई स्थानों पर हजारों पताकाएं तैयार की गई हैं। थोक विक्रेता पताकाओं को अयोध्या, चित्रकूट, बनारस, हरिद्वार, उज्जैन आदि शहरों में भेज रहे हैं। पताकाओं की बिक्री में कई गुना वृद्धि हुई है। उधर, बाजार में मिट्टी के दीपकों की जमकर खरीदारी हो रही है। हिंदूवादी संगठनों ने भी कार्यक्रम तय कर लिए हैं।

विज्ञापन


राम मंदिर निर्माण के लिए पांच अगस्त को अयोध्या में भूमि पूजन किया जाएगा, जिसके लिए मथुरा में तैयारियां की जा रही हैं। मथुरा की रजत शिला को भूमि पूजन के समय लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रजतशिला का पूजन भी कर दिया है। इसी तरह मथुरा की केसरिया पताकाओं की डिमांड बढ़ गई है। अयोध्या में बड़ी संख्या में केसरिया पताकाएं मथुरा से भेजी जा रही हैं। द्वारिकाधीश मंदिर के निकट स्थित पताका विक्रेता विवेक अग्रवाल ने बताया कि अयोध्या, चित्रकूट, बनारस, हरिद्वार, उज्जैन आदि शहरों से पताकाओं की डिमांड आ रही है। कई स्थानों पर पताकाएं भेजी हैं। वृंदावन के पताका विक्रेता जगदीश अग्रवाल ने बताया कि राममंदिर के भूमि पूजन को देखते हुए केसरिया पताकाओं की डिमांड बढ़ी है। मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, आगरा, भरतपुर, जयपुर आदि शहरों में पताकाएं भेजी हैं।
विज्ञापन


उधर, विश्व हिंदू महासंघ ने श्रीराम जन्मभूमि शिला पूजन के अवसर पर छह दिवसीय कार्यक्रम तय किया है। महासंघ के जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा ने जनमानस से अपील की है कि पांच अगस्त को रात आठ बजे अपने घर व प्रतिष्ठान के बाहर दीपक जलाएं व मिठाई बांटें। एक-दूसरे को बधाई दें। उन्होंने बताया कि एक अगस्त को सुंदरकांड का पाठ होगा। दो अगस्त को शौर्य गीत गाए जाएंगे। तीन अगस्त को आरती के कार्यक्रम होंगे। चार अगस्त को कारसेवकों को श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे। छह अगस्त को पीएम और सीएम को बधाई पत्र भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंधी आश्रम की मिट्टी भी जाएगी अयोध्या
भगवान श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के लिए सिंधी आश्रम की मिट्टी भी अयोध्या जाएगी। सिंधी जागरूक मंच के संस्थापक किशोर इसरानी ने बताया कि उप्र सिंधी अकादमी के उपाध्यक्ष नानक चंद लखमानी के साथ एक दल लखनऊ के वीआईपी रोड स्थित संत आसूदाराम शिव शांति आश्रम की मिट्टी विधिवत पूजा-अर्चन के साथ चांदी के कलश में सिंधी संत साई चांडू राम के नेतृत्व में श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु अयोध्या ले जाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed