{"_id":"577ff4a14f1c1be6567fb9a5","slug":"ram-naik-about-mahamana-madan-mohan-malviya","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता महामना को पहले ही मान चुकी थी भारत रत्न: राम नाईक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता महामना को पहले ही मान चुकी थी भारत रत्न: राम नाईक
अमर उजाला वृंदावन
Updated Sat, 09 Jul 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
हासानंद गौशाला पहुंचे राज्यपाल
- फोटो : अमर उजाला वृंदावन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन आए राज्यपाल राम नाईक मथुरा-वृंदावन मार्ग पर भारत रत्न महामना मदन मोहन मालवीय द्वारा स्थापित की गई हासानंद गौशाला भी पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि महामना मदन मोहन मालवीय को भारत रत्न सम्मान मिलने में देरी हुई लेकिन जनता उन्हें बहुत पहले ही भारत रत्न मान चुकी थी। महात्मा गांधी को महात्मा और पंडित मालवीय को महामना की उपाधि इसका प्रमाण है। एक वर्ष पहले केंद्र सरकार ने तो भारत रत्न देकर केवल औपचारिकता निभाई।
राज्यपाल ने कहा कि जिसका जीवन शिक्षा, समाज, राष्ट्र और कृषि के उत्थान के लिए समर्पित रहा हो, जो कार्य सरकारें नहीं कर पातीं ऐसे कार्य करने वाले व्यक्तित्व को बहुत पहले ही भारत रत्न मिल जाना चाहिए था। लेकिन देर से ही सही सरकार का फैसला उस मानवता के पुजारी के लिए कृतज्ञता का भाव है। महामहिम बोले महामना ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना कर शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों के लिए ज्ञान और संस्कार की दोहरी गंगा का उद्गम किया। उनकी कर्मभूमि हासानंद गौशाला आकर और महामना को नमन कर मैं धन्य हुआ।
गौशाला में भ्रमण के दौरान राज्यपाल ने यहां गोवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए किए जा रहे कार्यों को भी देख और उन्हें अनुकरणीय बताया। वे बोले गाय को बचाना कृषि को बचाने के समान है।
विज्ञापन
इससे पूर्व गौशाला में पहुंचने पर विधायक प्रदीप माथुर, डीएम निखिल चंद्र शुक्ला, एसएसपी बबलू कुमार, गौशाला के अध्यक्ष एसके शर्मा, सचिव सुनील शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह ने राज्यपाल का स्वागत किया। राज्यपाल ने गौशाला में स्थित कृष्ण बलराम मंदिर में डा. चंद्रमणि पांडेय के आचार्यत्व में पूजा अर्चना की। इसके बाद महामना मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ गायों का पूजन किया।
इस अवसर पर महंत फूलडोल बिहारीदास, महामंडलेश्वर नवल गिरी, महंत हरिबोल बाबा, महंत बलरामदास, डा. मनोज मोहन शास्त्री, बांके बिहारी माहेश्वरी, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, ललित अरोड़ा, पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम, प्रणतपाल, डा. डीपी गोयल, डा. ओमजी, पन्नालाल गौतम, राजू द्विवेदी आदि उपस्थित थे।
वेटरनेरी विवि करेगा सहयोग
हासानंद गौशाला में गायों के संरक्षण और संवर्धन के लिए अब वेटरनेरी विश्वविद्यालय सहयोग करेगा। विवि के कुलपति प्रोफेसर केएमएल पाठक ने बताया कि राज्यपाल राम नाईक के निर्देशों पर अब विवि का स्टाफ समय समय पर यहां अपनी सेवाएं देगा।
गौ हत्या पर कानून की कड़ाई से पालन की जरूरत: राज्यपाल
हासानंद गौशाला पहुंचे राज्यपाल ने बढ़ती गौ तस्करी और गौ हत्या पर चिंता जताई। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि गौ हत्या पर कानून है लेकिन उसके कड़ाई से पालन की जरूरत है। यह काम सरकार को करना है। वे बोले कि भारतीय जन जीवन में गाय का विशेष महत्व है। विज्ञान ने भी यह सिद्ध कर दिया है।