फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Rajotsav preparations complete, CM will inaugurate

रजोत्सव की तैयारियां पूरी, सीएम करेंगे उद्घाटन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 08:42 PM IST
विज्ञापन
Rajotsav preparations complete, CM will inaugurate
मथुरा। ब्रज रजोत्सव की तैयारियों को मंगलवार को अंतिम रूप दिया गया। इसके लिए जिले भर के अधिकारी सारे दिन जन्मभूमि से लेकर वृंदावन कुंभ मेला स्थल तक दौड़ लगाते रहे। सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को रजोत्सव का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचकर भगवान के दर्शन करेंगे। उसके बाद वह रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को दोपहर 1:20 बजे वृंदावन पहुंचेंगे। वह करीब ३ घंटा १५ मिनट कन्हैया की नगरी में बिताएंगे। 1:30 से 2:00 बजे तक टीएफसी पर संतों के साथ भोज करेंगे। इसके बाद वह कुंभ क्षेत्र में ब्रज रज उत्सव का शुभारंभ और केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय की हुनर हॉट तथा केंद्रीय टैक्सटाइल्स मंत्रालय के शिल्प मेला का अवलोकन करते हुए यहां जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

यहां ३:40 बजे तक रहेंगे और फिर 3:55 बजे श्रीकृष्ण जन्मस्थान मथुरा में दर्शन करेंगे। यहां 20 मिनट दर्शन और पूजन के बाद वृंदावन स्थित पवनहंस हैलीपैड से शाम 4:35 बजे आगरा खेरिया एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम
दोपहर 1:05 बजे खेरिया एयरपोर्ट आगरा से प्रस्थान
दोपहर 1:20 बजे पवन हंस हेलीपैड पर आगमन
दोपहर 1:30 बजे टीएफसी पर आगमन
दोपहर 2:10 बजे ब्रजरज उत्सव आगमन
दोपहर 3:40 बजे तक ब्रजरज उत्सव से प्रस्थान
दोपहर 3:55 बजे श्रीकृष्ण जन्मस्थान आगमन
शाम 4:15 बजे जन्मस्थान पर दर्शन उपरांत प्रस्थान
शाम 4:35 बजे पवन हंस हेलीपैड से आगरा के लिए प्रस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed