फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   rain rainu seasion rain in mathura

बारिश-ओलावृष्टि ने बढ़ाई ठिठुरन, जलभराव ने बिगाड़ी शहर की सूरत

Thu, 16 Jan 2020 06:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
rain  rainu seasion   rain in mathura
आर्य समाज रोड पर बारिश के बाद दुकानों के आगे हुआ जलभराव। संवाद - फोटो : MATHURA
मथुरा। बुधवार को रातभर और बृहस्पतिवार को दिनभर रुक-रुक कर हुई बारिश और ओलावृष्टि ने जहां ठिठुरन बढ़ा दी वहीं जलभराव ने शहर की सूरत बिगाड़ दी। सर्दी बढ़ जाने और बारिश के कारण लोग जरूरी काम से घरों से बाहर निकले। बाजारों में भी सन्नाटा रहा। बरसाना, टैंटीगांव, ओल में ओले गिरे हैं। जिससे इन इलाकों में आलू और सरसों की फसल को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

राया कृषि शोध संस्थान के उपकृषि निदेशक डॉ. तेजवीर सिंह तेबतिया के अनुसार बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को रातभर बारिश हुई। बृहस्पतिवार को सुबह कुछ देर के लिए बारिश बंद हुई, लेकिन धुंध छाई रही। लगातार बारिश से ठिठुरन बढ़ गई। शहर के राजविहार, मोती नगर, गिर्राज नगर, लाजपत नगर, श्रीनाथ पुरम, बल्लभ कुंज, चंदन वन फेज टू, चाणक्यपुरी में जलभराव हो गया। नालियां उफना गईं और गंदगी सड़कों पर आ गई। कच्चे रास्तों पर कीचड़ हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंदगी और कीचड़ से लोग दिनभर परेशान रहे। सड़कों पर पानी भर जाने से राहगीर पानी में होकर गुजरे साथ ही वाहन चालकों को भी परेशानी हुई। ग्रामीणों ने बताया कि ओले पांच से दस मिनट तक पड़े तथा कंचे के आकार के थे।
आलू और सरसों की फसल को नुकसान
दो दिन से हो रही लगातार बारिश और ओलावृष्टि से आलू और सरसों की फसल को नुकसान हुआ है। उपकृषि निदेशक धुरेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में रुक-रुक कर हुई बरसात व ओलावृष्टि से पकने को तैयार सरसों की फसल को नुकसान हुआ है। आलू के तने और पत्ते फटने से फसल को नुकसान है। ज्यादा बारिश हुई तो गेहूं की फसल को भी नुकसान हो सकता है।

आलू की फसल में ज्यादा पानी भरा रहने से आलू काला पड़ सकता है। नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है। जिन किसानों ने फसल बीमा कराया है या केसीसी लिया है वह 18002009909090 नंबर पर फोन कर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा करने वाली बीमा कंपनी को फसल खराब होने की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि दो दिन में मथुरा में 22.8 मिलीमीटर बारिश हुई है। फसलों को हुए नुकसान की रिपोर्ट शासन को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed