फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Railways will run special train for PET candidates

PET Exam: अभ्यर्थियों को बड़ी राहत...तीन दिन तक नाै स्पेशल ट्रेनों का संचालन, अतिरिक्त स्टाफ भी होगा तैनात

Thu, 04 Sep 2025 08:04 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 04 Sep 2025 08:04 PM IST
सार

प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। रेलवे की ओर से तीन दिन तक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा, जिससे आवागमन में किसी तरह की दिक्कत न हो।

विज्ञापन
Railways will run special train for PET candidates
ट्रेन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं। परीक्षा के मद्देनजर तीन दिन तक 9 स्पेशल ट्रेनें चलाईं जाएंगी। रेलवे का कहना है कि इससे न सिर्फ अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में आसानी होगी, बल्कि सामान्य यात्रियों पर भी अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ये स्पेशल ट्रेनें मुख्य रूप से उन रूटों पर चलाई जाएंगी, जहां से सबसे अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए निकलते हैं। परीक्षार्थियों को टिकट बुकिंग में किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए विशेष ध्यान भी रखा जा रहा है। अप डाउन लाइन पर मथुरा जंक्शन से कानपुर सेंट्रल के लिए विशेष ट्रेन सूबेदारगंज-आगरा किला स्पेशल (01902-04) 5 से 7 सितंबर तक संचालित होगी।
विज्ञापन


यह ट्रेन जंक्शन से आगरा किला, टूंडला, फिरोजबाद, इटावा फफूंद के साथ कानपुर तक चलेगी। आगरा छावनी-बांदा एक्सप्रेस 01908-10,12) को धौलपुर, ग्वालियर, झांसी और महोबाद तक संचालित किया जाएगा। इसके अलावा इटावा-आगरा छावनी मेमू का मथुरा जंक्शन तक विस्तार किया गया है। नई दिल्ली-कोसीकलां की ट्रेन और कोसीकलां से दिल्ली तक के लिए रेलवे ने ट्रेन का विस्तार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मथुरा जिले में 38 केंद्रों पर पीईटी परीक्षा आयोजित होगी। इसमें 67968 अभ्यर्थी शामिल होने के लिए पंजीकृत हैं। अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा वाले दिन प्लेटफॉर्म पर अतिरिक्त स्टाफ की ड्यूटी लगाई जाएगी। अभ्यर्थियों की सुरक्षा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आरपीएफ और जीआरपी की टीम भी तैनात रहेगी। रेलवे पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed