फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Railways made changes in the operation of some trains going to Punjab

Mathura News: रेलवे ने पंजाब जाने वाली कुछ ट्रेनों के संचालन में किया बदलाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Railways made changes in the operation of some trains going to Punjab
मथुरा। रेलवे जंक्शन पर शनिवार को ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद - फोटो : mathura
मथुरा। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच रेलवे ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। जंक्शन से अमृतसर, राजस्थान की ओर जाने वाली कुछ ट्रेनों के संचालन पर रोक लगा दी है। ऐसे में शनिवार को गोल्डन टेंपल मेल को निजामुद्दीन से आगे निरस्त कर दिया।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से कुछ ट्रेनों का बदलाव किया है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की ओर से सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन और मिसाइल हमलों की कोशिशों के बाद भारत ने राजस्थान, पंजाब और जम्मू जैसे सीमाई राज्यों में हाई अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

शनिवार को जंक्शन से अमृतसर जाने वाली गोल्डन टेंपल मेल को निजामुद्दीन को आगे निरस्त कर दिया। इसके अलावा हीराकुंड सुपरफास्ट को दिल्ली से आगे निरस्त कर दिया। लुधियाना जाने वाले यात्री रामप्रकाश, दिलीप, सुबोध ने बताया कि वह गोल्डन टेंपल से सफर कर रहे थे, लेकिन ट्रेन आगे नहीं जा रही है। ऐसे में सफर करने में परेशानी उठानी पड़ी। इसके साथ ही राजस्थान के बाड़मेर जाने वाली ट्रेनों के संचालन में बदलाव करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ ट्रेनों में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed