फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   rail bus will be run on one october

वृंदावन-मथुरा के बीच एक अक्तूबर से दौड़ेगी राधारानी रेलबस

Fri, 20 Sep 2019 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
rail bus will be run on one october
वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन-मथुरा के बीच एक अक्तूबर से राधारानी रेलबस का संचालन किया जाएगा। नौ माह बाद रेलबस चलाने से पहले रेलवे कर्मचारियों द्वारा रेलवे ट्रैक की सफाई एवं रेल क्रॉसिंग गेटों को तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार से वृंदावन-मथुरा के बीच राधारानी रेलबस संचालन की तैयारी रेलवे अधिकारियों द्वारा की जाने लगी है। वृंदावन के रेलवे स्टेशन से मथुरा जंक्शन तक ट्रैक की सफाई और रेलवे क्रासिंग गेट को फिर से तैयार किया जा रहा है। रेलवे कर्मचारियों की एक टीम रेलबस का ट्रायल लेने से पहले रेलवे ट्रैक को दुरुस्त करने में लगी है।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि एक जनवरी को राधारानी रेलबस में खराबी आ जाने के बाद संचालन बंद हो गया था। रेल अधिकारियों ने मरम्मत के लिए इसे इज्जतनगर भेजा था। नौ माह के बाद रेलबस फिर से वृंदावन-मथुरा के बीच चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर सेक्सन इंजीनियर श्याम कुमार का कहना है कि इज्जतनगर में रेलबस की मरम्मत हो गई है। उसे जल्द ही मथुरा लाया जाएगा। इसके बाद रेलबस का वृदंावन-मथुरा के बीच ट्रायल होगा। कमी को पूरी करने के पश्चात उसे संभवत: एक अक्तूबर से संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed