{"_id":"636aaab6c41c6a2d300e4679","slug":"radha-ballabh-mathura-news-mtr5261506159","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: वृंदावन के राधावल्लभ मंदिर परिसर में दो श्रद्धालुओं में मारपीट, एक का सिर फूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: वृंदावन के राधावल्लभ मंदिर परिसर में दो श्रद्धालुओं में मारपीट, एक का सिर फूटा
Wed, 09 Nov 2022 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 12:45 AM IST
सार
राधा वल्लभ मंदिर परिसर में आरती में खड़े होने के विवाद को लेकर दो युवक आपस में भिड़ गए। दोनों में जमकर लात घूंसे चले। इससे मंदिर परिसर में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
वृंदावन में ठाकुर बांके बिहारी मंदिर से चंद कदमों की दूरी पर स्थित ठाकुर राधा बल्लभ के मंदिर परिसर में मंगलवार को मंगला आरती के दौरान दो श्रद्धालुओं में जमकर लात घूंसे चले। इसमें से एक श्रद्धालु के सिर से खून बहने लगा। मंदिर में अफरा-तफरी मच गई। कई अन्य श्रद्धालु भी चोटिल हो गए। कोलकाता के एक श्रद्धालु की चेन भी टूट गई। घटना के काफी देर बाद मौके पर पुलिस पहुंची।
मंगलवार को चंद्रग्रहण था। रोज की तरह सुबह करीब छह बजे ठाकुर राधा वल्लभ जी की मंगला आरती हो रही थी। इसी दौरान आरती में खड़े होने के विवाद को लेकर दो युवक आपस में भिड़ गए। दोनों में जमकर लात घूंसे चले। इस दौरान दर्शन कर रहे कई अन्य श्रद्धालु भी मारपीट की चपेट में आ गए। एक युवक के सिर से खून बहने लगा। घटना से मंदिर में आरती कर रहे श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
मंदिर के तिलकायत अधिकारी मोहित मराल ने बताया कि मंदिर में मंगलवार को अचानक भीड़ अधिक हो गई। इस दौरान दो श्रद्धालुओं में मारपीट हो गई। कोलकाता के एक श्रद्धालु के गले से सोने की चेन भी टूट गई। वृंदावन प्रभारी निरीक्षक सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि इस प्रकार की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। जानकारी लगने पर कार्रवाई करेंगे।

अधिवक्ता को चोटें आईं
दोनों श्रद्धालुओं की मारपीट के दौरान दर्शन कर रहे अधिवक्ता गोपाल खंडेलवाल के भी चोट आई हैं। आरती के बाद उन्होंने इसकी जानकारी मंदिर प्रशासन को दी। उन्होंने बताया कि मंदिर में मंगला आरती के समय वह जहां पर खड़े थे। उसके पास ही दो युवक आपस में भिड़ गए। इस दौरान उनको भी चोट आई है।