{"_id":"57470e234f1c1b7562691952","slug":"question-on-not-pernitted-test-on-pathalogy","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधित टेस्ट पर जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिबंधित टेस्ट पर जवाब तलब
अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 26 May 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
चिकित्सक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत सरकार की ओर से प्रतिबंधित सीरोडायग्नोस्टिक (टीबी गोल्ड) टेस्ट कराने का परामर्श देने वाले चिकित्सक और इस टेस्ट को करने वाली पैथोलॉजी के संचालकों पर शिकंजा कसता जा रहा है। मामले में उनको तीन दिन में जवाब देने का अल्टीमेटम दिया गया है।
कारब निवासी ओमप्रकाश ने शहर के एक चिकित्सक की ओर से टीबी गोल्ड टेस्ट के लिए परामर्श देने और शहर की पैथोलॉजी पर इस प्रतिबंधित टेस्ट के कराने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी और जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी कार्यालय को पुख्ता सबूत भी उपलब्ध कराए गए।
मामले में स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सक और पैथोलॉजी संचालक को तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए जवाब मांगा है। जवाब न होने पर एक तरफा कार्रवाई करने की बात कही गई है।
विज्ञापन
भारत सरकार ने नोटिफिकेशन के माध्यम से टीबी के लिए किसी प्रकार के सिरोलॉजिकल टेस्ट (टीबी गोल्ड) को प्रतिबंधित किया है। शहर के एक चिकित्सक की ओर से इस टेस्ट का परामर्श दिए जाने और पैथोलॉजी संचालकों को जांच करने की शिकायत पर नोटिस भेजे गए हैं।
- डा. प्रवीन भारती, जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी, मथुरा