फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   PWD is unable to find 10 year old four lane road

पीडब्ल्यूडी को ढूंढे नहीं मिल रही १० साल पुरानी फोर लेन सड़क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
PWD is unable to find 10 year old four lane road
मथुरा। जिस सड़क को पीडब्ल्यूडी ने करीब 11 साल पहले फोरलेन में बदला था, उसी सड़क को एक बार फिर फोरलेन किया जा रहा है। इस कार्य के दौरान पहले भी पेड़ों का कटान न पाने की स्थिति में सिर्फ यथासंभव चौड़ाई बढ़ाई गई थी, इस बार भी ऐसा ही किया गया है। लेकिन जन सूचना में इसकी जानकारी मांगे जाने पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारी उलझ गए हैं। 10 किलोमीटर में दो बार हुए फोरलेन सड़क निर्माण संबंधी कार्य की बिंदुवार जानकारी नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन

दरअसल, गोविंद नगर निवासी मिलन भाटिया ने जनसूचना अधिनियम के तहत पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता से २००८ में समग्र विकास योजना के तहत मथुरा से वृंदावन तक हुए फोरलेन के कार्य के स्थल की जानकारी मांगी थी। करीब एक साल इंतजार के बाद पीडब्ल्यूडी ने अवगत कराया है कि 2008 में स्वीकृत समग्र विकास योजना के तहत मथुरा से वृंदावन तक 2010 में फोरलेन का कार्य किया गया।
विज्ञापन

8.82 करोड़ की स्वीकृत लागत पर 5 किलोमीटर में यह कार्य हुआ। इसमें तीन किलोमीटर के दायरे में पागलबाबा मंदिर से मिर्जापुर वाली धर्मशाला गोड़ीयामठ तक फोरलेन किया गया, जबकि दो किलोमीटर में पेड़ों का कटान न होने पर यथासंभव विस्तार किया गया है। आरटीआई मांग रहे मिलन भाटिया ने पीडब्ल्यूडी द्वारा फोरलेन निर्माण और विस्तारीकरण क्षेत्र की किलोमीटर नंबर पर जानकारी मांगी हैं, जो नहीं मिल सकी है। मिलन का कहना है कि सवाल उठता है कि 11 साल पहले भी पेड़ न कटने की स्थिति में यथासंभव विस्तारीकरण का कार्य मथुरा-वृंदावन मार्ग पर किया गया था। एक बार फिर पेड़ काटने की अनुमति न मिलने पर फिर वही कार्य वर्तमान में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed