फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   pushtimargiya braj yatra

15 वर्ष बाद आए द्वारकाधीश और लालजी प्रभु

Mon, 12 Sep 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 12 Sep 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
pushtimargiya braj yatra
ब्रज यात्रा
15 साल बाद रविवार को द्वारिकाधीशऔर लालजी प्रभु ब्रज में पधारे। 108 द्वारकेश लाल महाराज और 108 पुरुषोत्तम लाल महाराज के साथ आए ठाकुरजी का रविवार सुबह मथुरा जंक्शन स्टेशन पर अनुयायियों ने स्वागत किया। ठाकुरजी के साथ दोनों महाराजों केे आगमन पर फूल बरसाए गए। 
विज्ञापन


इसके बाद ब्रज चौरासी कोस की यात्रा का खूंटा पूजन 108 द्वारकेश लाल महाराज और 108 पुरुषोत्तम लाल महाराज ने रविवार को मुकंदपुर, मधुवन में किया। यहां पर दोनों महाराजों ने सभी को तिलक लगाया।
विज्ञापन


यात्रा मैनेजर राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि यात्रा का पहला पड़ाव यहां होगा। खूंटा पूजन के बाद सभी पड़ाव स्थलों पर खूंटा गढ़ना शुरू हो जाएगा, इससे कि यात्रा में चल रहे यात्रियों को असुविधा का सामना न करना पड़े। पुष्टिमार्गीय संप्रदाय की इस यात्रा में 38 दिन तक धार्मिक आनंद की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed