फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Pump operator's Rs 62 lakhs became free

Mathura News: पंप संचालक के 62 लाख रुपये हुए फ्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
Pump operator's Rs 62 lakhs became free
कोसीकलां। गुजरात के साइबर अपराधी द्वारा 50 रुपये का पेट्रोल लेने के बाद सूरत साइबर सेल द्वारा पंप का बैंक एकाउंट फ्रीज किए जाने के मामले में एसएसपी मथुरा के प्रयास से एसएसपी सूरत ने अमर उजाला द्धारा 18 जुलाई के अंक में डिजीटल भुगतान लेना पड़ा भारी, 62 लाख फंसे शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद एसएसपी शैलेश पांडेय के प्रयास से एसएसपी सूरत से वार्ता की।
विज्ञापन


उसके बाद पेट्रोल पंप संचालक की बैंक खाते में फ्रीज हुई रकम को लेनदेन के लिए फ्री कर दिया। इससे पंप संचालक ने राहत की सांस लेते हुए एसएसपी को धन्यवाद दिया। 26 जून को शेरगढ़ के हरी-विकास सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर एक युवक ने 50 रुपये का पेट्रोल लेकर डिजिटल भुगतान पंप के खाते में कर दिया। 8 जुलाई को पंप का खाता अचानक फ्रीज हो गया। संचालक विकास जैन ने बताया कि तत्काल बैंक से संपर्क स्थापित किया। इस दौरान संबंधित बैंक शाखा से संदिग्ध रूप से पैसा आने के बाद खाता फ्रीज करने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


सूरत पुलिस की इस कार्रवाई से पंप के खाते में रखे करीब 62 लाख रुपये सीज होने से पंप का संचालन ठप हो गया। पंप संचालक एसएसपी शैलेश पांडेय को अपनी व्यथा बताई। एसएसपी शैलेश पांडेय ने सूरत एसएसपी से संपर्क कर हल निकालने को कहा। दोनों राज्यों की पुलिस के बीच तय हुआ है कि जितनी संदिग्ध राशि उक्त युवक द्वारा खाते में डाली गई है केवल उसे ही फ्रीज किया जाएगा, जबकि बाकी रकम को लेनदेन के लिए फ्री कर दिया जाएगा। पंप संचालक विकास जैन ने बताया कि एसएसपी के प्रयास के बाद उसके खाते की राशि को फ्री कर दिया गया है। संदिग्ध राशि फ्रीज रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed