फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   protest over transfer of teachers

‘वीआईपी’ जिले में ट्रांसफर से राजकीय शिक्षक भड़के

Sat, 09 Apr 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 09 Apr 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
protest over transfer of teachers
शिक्षक संगठनों ने किया मूल्यांकन का बहिष्कार - फोटो : अमर उजाला
राजकीय कालेजों में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं के वीआईपी जिलों में स्थानांतरण किए जाने से जिले के शिक्षक संगठनों में उबाल है। ट्रांसफर के विरोध में शनिवार को राजकीय समेत अन्य शिक्षक संगठनों ने मूल्यांकन कार्य का पूर्ण बहिष्कार करते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


जिले में 25 राजकीय इंटर कालेज और राजकीय हाईस्कूल संचालित हैं। इन विद्यालयों में लगभग 360 शिक्षक-शिक्षिकाओं की आवश्यकता है, जबकि इनमें से मात्र 117 ही शिक्षक-शिक्षिकाएं कार्यरत हैं। इनमें से भी करीब 30 अध्यापकों का ट्रांसफर प्रदेश के वीआईपी जिला मैनपुरी में कर दिया गया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अभी कम से कम 30 अन्य शिक्षकों का भी स्थानांतरण आदेश जारी होने वाला है। इसके विरोध में शनिवार को राजकीय इंटर कालेज में राजकीय, माध्यमिक, स्ववित्तपोषित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का पूर्ण बहिष्कार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रांतीय वरिष्ठ संगठन मंत्री सुषमा अग्रवाल, मंडलीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, जिला उपाध्यक्ष डॉ. राखी गुप्ता के नेतृत्व में शिक्षकों ने एडीआईओएस राघवेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर स्थानांतरण रद्द कराने की मांग की।


इस दौरान देशराज सिंह, मनवीर सिंह, एसपी शर्मा, शिवचरन रावत, मंजीत सिंह, रन सिंह, हरिमोहन गुप्ता, दलवीर सिंह, पुष्पेंद्र यादव, संध्या श्रीवास्तव, ज्योत्सना सिंह, मुुकेश शर्मा, रमा चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed