फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Protest held over students' problems

Mathura News: छात्रों की समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Protest held over students' problems
एनएसयूआई के पदाधिकारी सीओ सिटी को ज्ञापन देते हुए।
मथुरा। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने बुधवार को छात्र संगठन और छात्र प्रतिनिधियों की समस्याओं को लेकर बीएसए कॉलेज में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सीओ सिटी को संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एनएसयूआई प्रवीन ठाकुर ने बताया कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की कमी के कारण पेपर लीक हो रहे हैं, जिससे छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ रहा है। यह विषय बहुत गंभीर है। छात्रों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, जिससे उनकी परीक्षा परिणामों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। यह छात्रों के लिए अतिरिक्त तनाव का कारण बनता है।
विज्ञापन

पूर्व जिला अध्यक्ष हरीश पचौरी ने कहा कि छात्र प्रतिनिधियों पर लाठीचार्ज और पुलिस द्वारा परेशान किया जाना भाजपा सरकार में यह आम बात हो गई है। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष हर्ष चौरसिया ने बताया कि छात्रों में सामान्य वर्ग के छात्रों की स्कॉलरशिप भाजपा सरकार में सबसे कम आ रही है। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश बघेल ने कहा कि महाविद्यालयों में फीस वृद्धि का मुद्दा बहुत बड़ा है। अनाम धन्य तिवारी, रमन चतुर्वेदी, पीयूष अग्रवाल, मनीष शर्मा, गौरव कश्यप, क्रांतिवीर, प्रीति चौधरी, काजल कुंतल, आकाश चौधरी, अक्षय शर्मा, राहुल यादव, पुष्पराज आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed