फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   protest fort water lodge in vrindavan

पानी निकासी के लिए लगाया जाम

Thu, 04 Aug 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला वृंदावन
अमर उजाला वृंदावन Updated Thu, 04 Aug 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
protest fort water lodge in vrindavan
पानी निकासी के लिए लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला वृंदावन
क्षेत्र में जलभराव की समस्या के समाधान की मांग पर जाम लगा रहीं भाजपा सभासद और उनके समर्थकों को पुलिस ने बल प्रयोग कर खदेड़ दिया। आरोप है कि पुलिस सभासद के पति को खींचकर जीप में डालने के बाद कोतवाली ले गई। पुलिस की इस कार्यप्रणाली से भाजपाइयों में भारी रोष है। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों के निलंबन की मांग की है। 
विज्ञापन


बीते दिनों हुई बरसात के बाद नगर के कैमारवन, संत कालोनी, दावानल कुंड और अटलवन क्षेत्र में सड़कों से लेकर घरों में पानी भर गया है। पानी की निकासी न होने पर दो दिन पहले क्षेत्रीय सभासद राधा देवी के पति रवींद्र यादव के नेतृत्व में लोगाें ने जाम लगाया था। मौके पर पहुंचे ईओ टीएन चौबे ने उनकी बात सुनी और समाधान के लिए वृंदावन माइनर की सफाई शुरू कराई। बताया गया है कि पालिका के कर्मचारियों ने एक दिन कार्य करने के बाद बुधवार को कार्य रोक दिया। बीती रात हुई बरसात के बाद क्षेत्र में फिर से पानी भर गया।
विज्ञापन


इसके विरोध में गुरुवार की दोपहर वार्ड चार से सभासद राधा देवी ने अपने समर्थकों के साथ बांकेबिहारी मंदिर मार्ग पर जाम लगा दिया। महिलाएं और पुरुष सड़क पर ही बैठ गए। मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी मुनीषचंद्र ने पहले सभासद को समझाते हुए जाम खोल देने के लिए कहा। सभासद के न मानने पर पुलिस ने बल प्रयोग कर लोगाें को खदेड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि पुलिस ने इस दौरान महिलाओं और बुजुर्गों को भी नहीं बख्शा। सभासद राधा देवी के पति रवींद्र को पुलिस धक्का देती हुई जीप में डालकर कोतवाली ले गई। यह देख लोगाें में रोष फैल गया। तकरार बढ़ने पर सिटी मजिस्ट्रेट राम अरज यादव पहुंच गए। लोगों की शिकायत पर सिटी मजिस्ट्रेट ने मौका मुआयना किया और समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने जाम खोल दिया। 


गुटबाजी आई सामने 
प्रदेश में सत्ता के लिए हाथ पैर मार रही भाजपा की गुटबाजी वृंदावन में सतह पर दिखाई दी। जनसमस्याओं के विरोध में जाम लगा रहीं भाजपा सभासद पुलिस से भिड़ गईं लेकिन सभासद के समर्थन में भाजपा नेताओं ने खड़ा होना भी मुनासिब नहीं समझा। नगर अध्यक्ष राजेश पंडित ने कहा कि बीजेपी सभासद के साथ है। पुलिस कार्रवाई की भाजपा निंदा करती है। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed