फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   protest, deasel, petrol, cost, grouth, vrindavan

पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों का किया विरोध

Tue, 30 Jun 2020 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
protest, deasel, petrol, cost, grouth, vrindavan
पेट्रोल एवं डीजल की लगातार मूल्य वृद्धि के विरोध में वृंदावन नगर निगम चौराहे के समीप प्रदर्शन कर? - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन। पेट्रोल-डीजल के दामों में 22वें दिन भी वृद्धि को लेकर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। रंग जी रोड गांधी पार्क से जंजीर डालकर बाइक खींचते हुए विरोध जताया। किसान गरीब मजदूर एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष तारा चंद गोस्वामी के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल का अंतरराष्ट्रीय बाजार भाव बढ़ नहीं रहा है, लेकिन देश में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत लगातार बढ़ाई जा रही हैं। भाजपा की केंद्र सरकार ने लगातार 22वें दिन डीजल पेट्रोल की कीमत बढ़ाकर आम नागरिकों की कमर तोड़ दी है। गोस्वामी ने कहा कि मौजूदा सरकार गरीब, मजदूर, किसान की समस्या को लेकर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

लॉकडाउन की अवधि में छात्र-छात्राओं की स्कूल फीस माफ की जाए। वृंदावन में श्रद्धालु पर्यटकों के न आने के कारण तीर्थ पुरोहित पंडा समाज के साथ पोशाक, रिक्शा वालों के परिवार की जीविका संकट में आ गई है। इस मौके पर बाबूलाल शर्मा, कुलदीप कुमार, अर्जुन पंडित, बिट्टू गौतम, पप्पी सैनी, मोहनलाल शर्मा, लोकेश शर्मा, श्यामसुंदर, मिलन गौतम, कुलदीप, कालीचरण गौतम, महंत जनार्दन, स्वामी सौरव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू ने दिया एसडीएम को ज्ञापन
मांट। भाकियू कार्यकर्ताओं ने एसडीएम मांट को डीजल, पेट्रोल की मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में तहसील अध्यक्ष रोहिताश चौधरी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष चेतन नोहवार, लोकेंद्र नरवार, गजेंद्र गावर, चुनमुन चौधरी, मुकेश पहलवान, चरण सिंह, विजयपाल सिंह, रामवीर प्रधान, योगेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed