Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Proposal for a community hall (baraat ghar) submitted without land being available

Mathura News: बिना जमीन के भेज दिया बरात घर का प्रस्ताव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Proposal for a community hall (baraat ghar) submitted without land being available
मथुरा। बरात घर के निर्माण का प्रस्ताव शासन तक पहुंच गया लेकिन इसके लिए गांव में जमीन ही नहीं थी। सचिव ने ग्रामीण की निजी भूमि का प्रस्ताव बना दिया था। दूसरे प्रस्ताव में भी भेजी जमीन बेहद कम मिली। बार-बार लापरवाही बरतने पर डीपीआरओ ने तत्कालीन सचिव को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

बलदेव ब्लॉक की ग्राम पंचायत ततरौता में बरात घर निर्माण के लिए तत्कालीन सचिव सुरेश कुमार ने दिसंबर 2023 में प्रस्ताव भेजा था। इसमें ग्राम सभा पर जमीन नहीं होने पर दान से मिली जमीन का प्रस्ताव दिया था जबकि यह जमीन गांव के ही अमर चंद की निकली। उसने जमीन देने से इंकार कर दिया। इधर डीएम के अनुमोदन पर प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका था। भूल सुधार के लिए सचिव ने पुन: आबादी की जमीन का दूसरा प्रस्ताव भेजा, लेकिन उसमें भी तय मानक 1850 वर्ग मीटर से 400 वर्गमीटर जमीन कम मिली। इसमें शासन द्वारा गंभीर सवाल उठाए गए हैं। वहीं डीपीआरओ से स्पष्टीकरण मांगा गया।
विज्ञापन

इसके साथ ही सचिव की अन्य लापरवाहियां भी सामने आईं। उसने छाता ब्लॉक में स्थानांतरण के बाद भी ग्राम पंचायत ततरौता के अभिलेखीय चार्ज नहीं सौंपे है। वहीं जगदीशपुर, जुगसना, रदोई, सरकंड खेड़ा, नरहौली जुन्नादार और नवीपुर ग्राम पंचायतों में सचिव के कार्यकाल के ऑडिट में तमाम आपत्तियां मिली हैं। सचिव ने इसकी अनुपालन आख्या आज तक प्रस्तुत नहीं की है। डीपीआरओ ने वास्तविक तथ्यों से अवगत कराए बिना त्रुटिपूर्ण प्रस्ताव भेजने और भ्रामक सूचना देने, अभिलेखीय चार्ज नहीं सौंपने, ऑडिट आपत्तियों की अनुपालन आख्या उपलब्ध नहीं कराने पर सचिव सुरेश कुमार को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
त्रुटिपूर्ण प्रस्ताव भेजने, भ्रामक सूचना देने, चार्ज नहीं सौंपने ऑडिट आपत्तियों की अनुपालन आख्या नहीं सौंपने पर ततरौता के तत्कालीन पंचायत सचिव सुरेश को निलंबित कर दिया है। एडीओ (पंचायत) छाता को इसकी जांच सौंपी है। - धनंजय जायसवाल जिला पंचायतराज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed