{"_id":"dfa60c36c3fe8317770746cc9cd43e17","slug":"promises-for-families-of-martyrs-are-not-completed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों के परिवारों से किए वादे नहीं हुए पूरे : बिट्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों के परिवारों से किए वादे नहीं हुए पूरे : बिट्टा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 14 Dec 2014 01:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकवादी विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आतंकवाद के प्रति रवैए से संतुष्ट हैं। संसद पर हमले में शहीद जवान घनश्याम पटेल के पैतृक गांव हरीपुरा में आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार शहीद के परिवारों के खिलाफ संवेदनशील नहीं है।
शहीद के परिवारों से किए वादे अभी पूरे नहीं किए हैं। सीएम अखिलेश यादव के रवैए पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि शहीद के परिवारों को दी जाने वाली सहायता राशि तो वे तुरंत दे रहे हैं, लेकिन अन्य वादे पूरे नहीं हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि संसद हमले में शहीद हुए घनश्याम के परिवारीजनों को दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में बुलावे के नाम पर केंद्र सरकार पत्र भेजकर इतिश्री कर रही है। सरकार का नैतिक दायित्व बनता है कि सम्मान के साथ कार्यक्रम में बुलाए।
विज्ञापन
शहीद हेमराज के ताऊ हरकिशन ने बिट्टा को बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से किए गए वादे पूरे नहीं हो रहे हैं। हेमराज के भाई को अभी तक नौकरी नहीं मिल सकी है और न ही अभी तक पेट्रोल पंप आवंटित हो सका है।
इस पर बिट्टा ने कहा कि वे शहीद के परिवारीजनों को साथ लेकर राष्ट्रपति से मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराएंगे। जनप्रतिनिधियों को आडे़ हाथ लेते हुए कहा कि सरकार शहीद के परिवारीजनों को भूल जाती है, जवान के शहीद होने के बाद जनप्रतिनिधि फोटो खिंचवाना नहीं भूलते, लेकिन बाद में सब कुछ भूल जाते हैं।
उन्होंने आठ जनवरी को शहीद हेमराज के गांव शेरनगर में उनकी पुण्य तिथि में हिस्सा लेने की घोषणा की।
संसद पर आतंकी हमले में शहीद हुए दिल्ली पुलिस के जवान घनश्याम पटेल केपैतृक गांव हरीपुरा में शनिवार को हमले की तेरहवीं बरसी पर विभिन्नकार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह हवन यज्ञ किया गया और शहीद की प्रतिमा परपुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम में आतंकवादी विरोधी मोर्चाके राष्ट्रीय अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने भी हिस्सा लिया। इस मौके पर दीपचंद, महावीर, बिजेंद्र सिंह ने देश पर शहीद होने वालेघनश्याम की शहादत पर गर्व व्यक्त किया और नारे लगाकर उन्हें श्रद्धासुमनअर्पित किए।
मुकेश, महावीर सिंह आदि ने कहा कि संसद भवन पर आतंकवादियों केनापाक इरादों को विफल करते हुए घनश्याम ने कर्तव्य की वेदी पर सर्वोच्चबलिदान दिया है। ऐसे शहीदों को हम श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। कृपालसिंह, दिगंबर, सोनू, राहुल ने कहा कि तत्कालीन डीएम ने नंदगांव रोड का नामशहीद के नाम पर रखे जाने की घोषणा की थी, वह भी अधूरी पड़ी है। उन्होने रोड का नाम तत्काल बदले जाने की मांग की। इस मौके पर स्कूली बच्चों कोजर्सी वितरित की गई। बच्चू सिंह, सुंदर सिंह, विजेंद्र सहित अनेक ग्रामीणमौजूद रहे।