{"_id":"4195d58fdf62c0817a04602cec3e6d5d","slug":"program-on-world-disability-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष बच्चों ने दिखाई अपनी क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष बच्चों ने दिखाई अपनी क्षमता
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Thu, 03 Dec 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकलांग दिवस पर सर्व शिक्षा अभियान और समेकित शिक्षा के तहत राजकीय अचल प्रशिक्षण केंद्र नवादा पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम राजेश कुमार और सीडीओ मनीष वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विशेष बच्चों की प्रतियोगिताएं हुईं।
कला प्रतियोगिता में सोनी छाता प्रथम, प्रवेश शर्मा बलदेव दूसरे स्थान पर रहीं। सुलेख प्रतियोगिता में प्रीति कुमारी दौलतपुर प्रथम, राहुल खान दूसरे स्थान पर रहे। राष्ट्रगान की प्रस्तुति राहुल, तमन्ना ने दी। इस अवसर पर खंड शिक्षाधिकारी एसपी सिंह, अखिलेश प्रताप सिंह, सर्वेश कुमार, सुमन गौतम, डा. अनुराधा सिंह, मनोज शर्मा आदि थे। संचालन प्रगति मिश्रा ने किया।
समेकित शिक्षा के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों की सामाजिक और सांस्कृतिक भागेदारी सुनिश्चित करने के लिए विकास खंड स्तरीय आयोजन पूर्व माध्यमिक विद्यालय औरंगाबाद पर किया गया। यहां कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
अभिभावकों और अध्यापकों से अपील की कि ऐसे बच्चों की शीघ्रता से पहचान कर उन्हें यथासंभव मदद दी जाए। शिक्षा के अवसर प्रदान किए जाएं जिससे बच्चे मुख्यधारा में शामिल हो सकें। सह समन्वयक महेश अग्रवाल ने ऐसे बच्चों के लिए पारित अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी दी।
इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में 50 मीटर दौड़, कुर्सी दौड़, चित्रकला, सुलेख, संगीत प्रतियोगिता कराई र्गइं। इसमें उषा देवी, सद्दाम, पिंकी, कमल, सोनू, राहुल प्रथम स्थान पर रहे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय औरंगाबाद की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। प्रतियोगिता की प्रभारी सहसमन्वयक शशि शर्मा थीं। इस अवसर पर अर्चना सिंह, रतन सिंह, मंजू पांडेय, सरोज मिश्रा, सूर्यप्रकाश आदि थे।