{"_id":"64f973c797cbe4cc9c03edf5","slug":"procession-taken-out-in-mathura-to-welcome-nandlal-on-krishna-janmashtami-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura Krishna Janmashtami: नंदलाल के स्वागत में शोभायात्रा, संपूर्ण भारत की विभिन्न संस्कृतियों का हुआ संगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura Krishna Janmashtami: नंदलाल के स्वागत में शोभायात्रा, संपूर्ण भारत की विभिन्न संस्कृतियों का हुआ संगम
Thu, 07 Sep 2023 12:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 07 Sep 2023 12:28 PM IST
सार
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर नंदलाल के स्वागत में शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर संपूर्ण भारत की विभिन्न संस्कृतियों का संगम हुआ तो दृश्य देखकर भक्त निहाल हो उठे।
विज्ञापन
Mathura Krishna Janmashtami: नंदलाल के स्वागत में शोभायात्रा निकाली गई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तीर्थनगरी मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कन्हैया की जन्मस्थली ब्रज में विभिन्न संस्कृतियों का समागम हुआ। बुंदेलखंड, भोजपुरी, हरियाणवी और ब्रज संस्कृति का समागम देख मथुरावासी ही नहीं देश-विदेश से आए भक्त भी आनंदित हो उठे। यह नजारा 250 लोक कलाकारों की शोभायात्रा में देखने को मिला।
विज्ञापन
यहां सुबह 8.30 बजे श्रीकृष्ण जन्मस्थान के मुख्य द्वार पर कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, जयवीर सिंह, क्षेत्रीय विधायक राजेश चौधरी, ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शेलजाकांत मिश्र ने संयुक्त रूप से शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा के प्रारंभ में चार बंब नगाड़ों की आवाज से वातावरण गुंजायमान हो रहा था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- Mathura Krishna Janmashtami 2023 Live: अजन्मे का जन्म आज, कृष्णा कृष्णा से गूंज रही मथुरा-वृंदावन की गली-गली
विज्ञापन
इसके पीछे बनारस से आए श्रीराम जन्म योगी का शंखनाद अदभुत था। लगातार 10 मिनट तक एक ही स्वर में शंखनाद की गूंज आसपास के लोगों को आकर्षित करती नजर आई। इसके बाद उज्जैन का डमरू तथा बुंदेलखंड की महिलाओं के राई नृत्य ने लोगों का में मोह लिया।
यह भी पढ़ेंः- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: मथुरा-वृंदावन के कई इलाकों में वाहन प्रतिबंधित, आने से पहले देख लें रूट प्लान
बुंदेलखंड की अपनी भेसभूषा में महिला ए बधाई गायन करते आसपास लोगों के लिए आकर्षण बनी। कच्ची घोड़ी का नृत्य भी लुभाता रहा। ब्रज के कलाकारों ने भी ब्रज संस्कृति का प्रदर्शन किया। हरियाणा का बीन और मथुरा, वृंदावन के विभिन्न मंदिरों की मंगलियों ने भजन प्रस्तुत किए। स्थानीय लोगों ने विभिन्न राज्यों से आए लोक कलाकारों का पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन