{"_id":"68a37c09aecaf37fc90ddecf","slug":"problem-the-meter-has-become-prepaid-but-how-to-pay-the-bill-mathura-news-c-369-1-mt11002-134475-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्या : मीटर तो प्रीपेड हो गया, लेकिन बिल कैसे जमा हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्या : मीटर तो प्रीपेड हो गया, लेकिन बिल कैसे जमा हो
विज्ञापन
डेंपियर नगर स्थित काउंटर पर सोमवार को विद्युत बिल जमा करने के लिए लाइन में लगे उपभोक्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। निगम के अधिकारी पुराने बिजली मीटरों को हटाकर स्मार्ट मीटर लगा रहे हैं। पिछले छह माह में ही लगभग 50 हजार उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। जबकि इससे पूर्व 2 लाख उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर निगम लगा चुकी है। स्मार्ट मीटर लगने के साथ ही उनका विद्युत संयोजन भी पोस्टपेड से प्रीपेड में तब्दील हो गया है। इसका मैसेज भी उनके मोबाइल पर आ गया है, लेकिन उनके पास बिल नहीं आ रहे हैं। वह अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अधिकारी नई तकनीक का हवाला देकर अपना पल्ला झाड़ने में लगे हुए हैं।
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के जिले भर में 5 लाख 80 हजार विद्युत कनेक्शन हैं। निगम धीरे-धीरे सभी उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगा रहा है। प्रत्येक माह बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं को पोस्टपेड से प्रीपेड होने वाले विद्युत संयोजन से भी कोई परेशानी नहीं है। निगम ने भी उनके विद्युत कनेक्शन को प्रीपेड करने का मोबाइल पर मैसेज तो भेज दिया है, लेकिन पिछले माह का बिल नहीं भेजा है।
स्मार्ट मीटर में यह खास
स्मार्ट मीटर की खासियत यह है कि विद्युत बिल जमा करने की तारीख निकलने के बाद मीटर में तो लाइट आएगी, लेकिन घर के अंदर की बिजली गुल रहेगी। बिजली चालू कराने के लिए उपभोक्ता को निगम के अधिकारियों को बिल जमा करने वाली रसीद भेजनी होगी। इसके घंटो बाद ही उनका घर लाइट से रोशन होगा।
विज्ञापन
केस-1
थाना रिफाइनरी के कोयला अलीपुरा रोड स्थित गंगा सिटी निवासी मुकेश शर्मा ने बताया कि मोबाइल पर मैसेज आया है कि 8 अगस्त से उनका कनेक्शन पोस्टपेड से प्रीपेड में बदल जाएगा। ऐसे में वह परेशान हैं, क्योंकि यदि उन्होंने पिछला बिल जमा नहीं किया तो घर की लाइट कट जाएगी। एसडीओ का कहना है कि लखनऊ से मीटरों को पोस्टपेड से प्रीपेड में बदला जा रहा है। वह कोई सहायता नहीं कर सकते। उन्होंने टोल फ्री नंबर 1912 पर शिकायत की। यहां से जवाब मिला कि एसडीओ ही समस्या का समाधान करेंगे।
केस-2
कदंब बिहार निवासी राधेश्याम ने बताया कि विद्युत निगम के अधिकारियों ने तीन माह पहले उनके यहां लगे मीटर को बदलकर स्मार्ट मीटर लगा दिया। कुछ समय बाद कनेक्शन पोस्टपेड से प्रीपेड में तब्दील हो जाएगा। उन्हें जुलाई माह का बिल तो मिल गया है, लेकिन प्रीपेड होने के बाद बिल कैसे जमा होगा, इसकी कोई जानकारी नहीं दी है। इस तरह का मैसेज केवल उनके पास ही नहीं आया है बल्कि कॉलोनी में लगे करीब एक हजार विद्युत उपभोक्ताओं को भी मिला है।
स्मार्ट मीटर का मतलब ही कनेक्शन का प्रीपेड होना है। मीटर बदलने समय ही उपभोक्ताओं के पंजीकृत मोबाइल पर ऊर्जा एप डाउनलोड कराया है। उपभोक्ता मोबाइल के प्ले स्टोर में जाकर भी ऊर्जा एप डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें पंजीकृत मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करने पर बिल के अलावा अन्य जानकारी मिल जाएगी। - राजीव कुमार, मुख्य अभियंता दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम