फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Prisoners in the district jail are making colors from fruits and vegetables

Mathura News: जिला कारागार में बंदी फल और सब्जियों से बना रहे रंग-गुलाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Prisoners in the district jail are making colors from fruits and vegetables
मथुरा। जिला कारागार में प्राकृतिक गुलाल और रंग तैयार करते बंदी। - फोटो : mathura
मथुरा। ब्रज में होली का उल्लास शुरू हो गया है। जिला कारागार में बंदी भी फल और सब्जी से गुलाल और रंग बनाने में जुट गए हैं। पूरी तरह से प्राकृतिक गुलाल और रंगों की बिक्री के लिए जेल प्रशासन स्टॉल लगाएगा ताकि लोगों को पूर्ण प्राकृतिक रंग आसानी से उपलब्ध हो सकें।
विज्ञापन


होली के त्योहार को देखते हुए दुकानदारों ने रंग और गुलाल का स्टॉक करना शुरू कर दिया है। बाजार में रंग और गुलाल बिक्री के लिए उपलब्ध होने लगे हैं। केमिकल रंगों से लोगों को नुकसान होता है। इसलिए जिला जेल में 15 बंदी फल और सब्जी से पांच तरह के रंग और गुलाल बना रहे हैं। जेल अधीक्षक अशुंमन गर्ग ने बताया कि बंदी लाल, पीला, हरा, नीला और गुलाबी रंग तथा गुलाल बना रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लाल गुलाल और रंग में चुकंदर और गाजर, हरे रंग में पालक, नीले रंग में नील, गुलाबी रंग और गुलाल में चुकंदर और पीले रंग में हल्दी का प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जो बंदी रंग और गुलाल बना रहे हैं उन्हें पहले से यह कार्य आता था। प्राकृतिक रंगों से गुलाल बनाने के लिए उन्हें प्रशिक्षण दिलाया गया। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद उन्होंने 15 किलो रंग और गुलाल सैंपल के तौर पर बनाकर तैयार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल अधीक्षक ने बताया कि बंदी जो रंग और गुलाल बनाएंगे उसकी बिक्री के लिए जिला कारागार के बाहर स्टॉल लगाया जाएगा। इसके अलावा शहर में भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर भी स्टॉल लगाया जाएगा। ताकि लोगों को पूरी तरह से प्राकृतिक वस्तुओं से बना रंग और गुलाल आसानी से उपलब्ध हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed