{"_id":"67d5c42e12cbca0d5d09c2f8","slug":"prisoners-celebrated-holi-in-the-district-jail-mathura-news-c-369-1-mt11002-126549-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: जिला कारागार में बंदियों के मनाई होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: जिला कारागार में बंदियों के मनाई होली
विज्ञापन
जिला कारागार में बंदियों के साथ होली मनाते जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग व अन्य
मथुरा। जिला कारागार में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया। बंदियों को कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान का बधाई संदेश सुनाया गया। सुरक्षा की दृष्टि से चेकिंग अभियान भी चलाया गया।
जेल अधीक्षक अशुंमन गर्ग ने बताया कि होली का बंदियों में खासा उत्साह था। शुक्रवार को सुबह होते ही सभी बंदी एक-दूसरे को बधाई देने लगे। इसके बाद सभी को एक स्थान पर एकत्रित कर उन्हें गुलाल दिया गया। गुलाल लगाकर उन्होंने एक-दूसरे को बधाई दी।
उन्होंने बताया कि होली पर सुरक्षा की दृष्टि से बैरक की चेकिंग भी की गई। जेल अधिकारियों ने भी बंदियों को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस दौरान चिकित्साधिकारी डॉ. उपेंद्र पाल सिंह सोलंकी, जेलर सुशील कुमार वर्मा, डिप्टी जेलर रविन्द्र कुमार, दुर्गेश प्रताप, अनूप कुमार, करुणेश, सीएम तिवारी लेखाकार आदि मौजूद रहे।