फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Primary school Gausna became the best school of the state

प्रदेश का उत्कृष्ट विद्यालय बना प्राथमिक विद्यालय गौसना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 08:27 PM IST
विज्ञापन
Primary school Gausna became the best school of the state
मथुरा। शैक्षिक गतिविधियों एवं पाठ सहगामी क्रियाओं बढ़ावा देने के लिए प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में चलाए गए मेरा विद्यालय मेरी पहचान कार्यक्रम अंतर्गत जनपद के गौसना प्राथमिक विद्यालय को प्रदेश के उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में चुना गया है। इसका आंकलन राज्य शैक्षिक अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद ने विद्यालय के शैक्षिक और पाठ सहगामी क्रियाओं के आधार पर किया है। इस मूल्यांकन में राया ब्लॉक के गौसना विद्यालय को ७९वां स्थान मिला है।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाध्यापक गोवर्धन दास गुप्ता ने बताया ‘मेरा विद्यालय मेरी पहचान’ के अंतर्गत जिले में अनेक विद्यालयों ने प्रतिभाग किया था। इसमें विद्यालयों ने छात्र संख्या, छात्रों की औसत उपस्थिति, अपेक्षित लर्निंग आउटकम, खेलकूद, पुस्तकालय, बच्चों के लिए फर्नीचर की उपलब्धता, शौचालय, साफ-सफाई आदि बिंदु शामिल थे। इन्हीं बिंदुओं पर बेहतर प्रदर्शन के आधार पर प्राथमिक विद्यालय गौसना को उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में चयनित किया है। इसमें विद्यालय में कार्यरत तृप्ति श्रीवास्तव, प्राची अग्रवाल, नीरू शर्मा, नीलम शर्मा, रचना चौधरी, आशु, बृजेश, हेमलता का सहयोग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed