{"_id":"5ec01b869f780525c72d7c5c","slug":"priest-body-urges-pm-to-reopen-temples-says-covonavirus-is-demon-can-only-be-killed-by-divine-forces","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा ने प्रधानमंत्री से की मंदिर खोलने की अपील, कोरोना वायरस को बताया 'असुर' ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा ने प्रधानमंत्री से की मंदिर खोलने की अपील, कोरोना वायरस को बताया 'असुर'
Sat, 16 May 2020 10:36 PM IST
Mohit Mudgal
पीटीआई, मथुरा
पीटीआई, मथुरा
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sat, 16 May 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मंदिर और तीर्थस्थल खोलन की मांग की है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस 'असुर' है और उसे केवल दिव्य बल द्वारा ही मारा जा सकता है।
विज्ञापन
अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के अध्यक्ष महेश पाठक ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा। पत्र में उन्होंने लिखा है कि अगर सभी मंदिर और तीर्थस्थल खोल दिए जाएं तो कोरोन वायरस कुछ नहीं बिगाड़ सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मंदिरों के बंद होने से पुरोहितों की आर्थिक स्थिति पर भी बड़ा प्रभाव पड़ा है। इसके लिए उन्होंने स्पेशल आर्थिक पैकेज की मांग भी की। प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में पाठक ने लिखा कि वर्तमान परिस्थितियों में कुछ पाबंदियों के साथ धार्मिक स्थलों को खोला जा सकता है।
विज्ञापन
बता दें कि सरकार ने कोरोनो वायरस के प्रसार की रोकथाम के लिए स्कूलों, कॉलेजों, मॉल और कारखानों के अलावा मंदिरों और धार्मिक स्थलों को बंद कर दिया था। कोरोना से अबतक देश में 85,000 से अधिक लोग संक्रमित हो गए हैं और 2,750 से अधिक लोग मारे गए हैं।
पाठक ने कहा कि भारत संभवत: देवताओं के क्रोध का सामना कर रहा है क्योंकि मौजूदा लॉकडाउन के दौरान उनके साथ कारखानों जैसा व्यवहार किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि पत्र की एक कॉपी गृह मंत्री अमित शाह को भी भेजी गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले 24 मार्च को 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित किया था जिसके बाद इसे पहले 3 मई और फिर 17 मई तक आगे बढ़ाया गया।