{"_id":"69bc467da5c226deac066727","slug":"president-not-visit-radha-shyam-kund-due-to-narrow-paths-mathura-news-c-412-1-mt21009-6227-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: संकरे रास्तों के कारण राष्ट्रपति नहीं पहुंचेंगी राधा श्याम कुंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: संकरे रास्तों के कारण राष्ट्रपति नहीं पहुंचेंगी राधा श्याम कुंड
विज्ञापन
राधाकुंड। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 21 मार्च को गिरिराजजी की पूजा-अर्चना और परिक्रमा के लिए पहुंचेंगी। गिरिराज महाराज की पूजा करने के बाद 21 किलोमीटर लंबी परिक्रमा करने के लिए निकलेंगी, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था के चलते अधिकारियों द्वारा उनके कार्यक्रम में कुछ बदलाव किए गए हैं।
गिरिराज परिक्रमा मार्ग में पड़ने वाला नगर राधाकुंड, जहां भगवान श्री कृष्ण अपनी आदिशक्ति श्री राधा रानी के साथ जल रूप में विराजमान हैं, राष्ट्रपति नहीं जाएंगी। इसका कारण यहां का संकरा मार्ग है। बताया जा रहा है कि संकरे मार्ग के चलते राष्ट्रपति के साथ आने वाले सुरक्षाकर्मी और काफिले के वाहन यहां नहीं जा पाएंगे।
लिहाजा राष्ट्रपति के काफिले को रामलीला मैदान से जूनियर हाई स्कूल वाले रोड होकर स्टेट बैंक तिराहे से निकाल जाएगा। भाजपा नेता निर्भय गोस्वामी का कहना है कि राष्ट्रपति विश्व प्रसिद्ध तीर्थ राधा श्याम कुंड पर आकर पूजा अर्चना करतीं तो क्षेत्र के लोगों को काफी खुशी होती। संवाद