फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   preperation for president's welcome

‘स्थानीय लोगों से करें सभ्य व्यवहार’

Mon, 16 Nov 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Mon, 16 Nov 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
preperation for president's welcome
राष्ट्रपति के 18 नवंबर को वृंदावन आगमन के मद्देनजर फोगला आश्रम में पुलिस की ब्रीफिंग हुई। इस दौरान आईजी दुर्गाचरण मिश्र ने अधीनस्थों के साथ सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचा। आईजी ने कहा कि वीआईपी सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिसकर्मियों को ड्यूटी प्वाइंट बताए और सुरक्षा करने के तरीकों से की जानकारी दी।
विज्ञापन


राष्ट्रपति और राज्यपाल का 17-18 नवंबर को मथुरा-वृंदावन आगमन का कार्यक्रम है। प्रशासन ने दोनों दिन के लिए संयुक्त सुरक्षा प्लान बनाया है। सोमवार को इस संबंध में हुई ब्रीफिंग एसपी सिटी शैलेश पांडेय, एसएसपी डा. राकेश सिंह, डीएम राजेश कुमार और आईजी डीसी मिश्र ने संबोधित किया।
विज्ञापन


आईजी ने कहा कि अन्नपूर्णा पार्किंग के हेलीपैड, कार्यक्रम स्थल और दूसरे हेलीपैड पवन हंस व राधारमण रमण मंदिर सहित पांच प्रमुख स्थल का सुरक्षा प्लान बनाया है। हर प्वाइंट की सुरक्षा के लिए एक आईपीएस अधिकारी, सीओ और थानाध्यक्ष को पर्याप्त फोर्स दिया है। इसके अलावा रास्ते, यातायात सुचारु रखने और अन्य स्थानों पर ड्यूटी के दौरान स्थानीय लोगों से सभ्यता से पेश आते हुए ड्यूटी करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम राजेश कुमार ने सभी को रूट चार्ट के बारे में बताया और कहा कि वीआईपी आगमन को लेकर कुछ गलियां और रास्ते बंद कराए जाएंगे। इसमें लोगों को समझा-बुझाकर थोड़ी देर के लिए रोकना होगा। कार्यक्रम के लिए मथुरा, आगरा, हाथरस, अलीगढ़, कासगंज, फीरोजाबाद सहित 12 जिलों से फोर्स की मांग की गई है।


एसपीजी ने संभाली आंतरिक सुरक्षा की कमान
राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए दिल्ली से आए एसपीजी के अधिकारियों ने आंतरिक सुरक्षा की कमान संभाल ली है। 12 अधिकारियों और 50 से अधिक जवानों ने हेलीपैड, कार्यक्रम स्थल और रास्तों का निरीक्षण कर अपने हिसाब से सुरक्षा व्यवस्था में परिवर्तन कराया।

सोमवार को अन्नपूर्णा पार्किंग में एसपीजी के अधिकारियों ने अपनी देखरेख में सेफ हाउस और अन्य काम कराए। कार्यक्रम स्थल और राधारमण मंदिर पर राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए मामूली परिवर्तन कराया। हेलीपैड स्थल के पास सोमवार को राष्ट्रपति के लिए आई फ्लीट गाड़ियों का ट्रायल किया गया। हेलीपैड स्थल से लेकर कार्यक्रम स्थल तक चालकों को रूट मार्च कराया।

50 मीटर दायरे में नहीं बजेगी मोबाइल की घंटी
राष्ट्रपति के आगमन के दौरान उनके सुरक्षाकर्मी और अन्य अधिकारियों के मोबाइल भी नहीं काम करेंगे। सुरक्षा के लिहाज से एसपीजी ने मोबाइल जैमर यूनिट लगाई हैं। यह यूनिट राष्ट्रपति की फ्लीट में भी शामिल रहेगी। कार्यक्रम और हेलीपैड स्थल पर भी यूनिट से 50 मीटर के दायरे में मोबाइल फोन काम नहीं कर सकेंगे।

पीएसी के जवान थामेंगे डंडा
राष्ट्रपति की सुरक्षा ड्यूटी में लगाए गए पीएसी के ज्यादातर जवानों से डंडे के साथ ड्यूटी करने को कहा गया है। इसमें रास्तों, हेलीपैड सुरक्षा और मंदिर आदि पर जवानों के हाथ में डंडा रहेगा।


पवन हंस पर बनाया एक और हेलीपैड
वृंदावन में 18 नवंबर को राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के संभावित आगमन के चलते परिक्रमा मार्ग के निकट पवन हंस सेवा के हेलीपैड के निकट एक और हेलीपैड तैयार किया गया है। वहां पर दो हेलीकाप्टरों को उतारा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed