Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Preparations for daughters' marriage are in full swing

Mathura News: बेटियों की शादी की तैयारियां तेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Preparations for daughters' marriage are in full swing
मथुरा। गांव करनावल में पीड़ित बेटियों की शादी की तैयारियां तेज हो गई हैं। 7 मार्च को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में शहनाई बजेगी। लगन टीका और विवाह एक ही दिन संपन्न होगा। राज्य मंत्री असीम अरुण भी शादी समारोह में शामिल होंगे।
विज्ञापन


बेटियों की शादी की तैयारी के लिए अब दो दिन का ही समय शेष है। ऐसे में कम समय में ज्यादा तैयारियां करना परिवार के लिए किसी चुनौती से कम नहीं हैं। परिवार के सदस्य शादी की तैयारी में जुट गए हैं। पिता ने बताया कि उनके लिए बेटियों की शादी होना किसी जीवनदान जैसा है। बेटियां अपने घर में खुश रहें, यही उनकी कामना है। दूसरी तरफ पुलिस ने भी सुरक्षा के लिए कमर कस ली है।
विज्ञापन


विवाह में कोई ऊंच-नीच न हो इसके लिए भी सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। पुलिस बल की मौजूदगी में इस बार विवाह की रस्में संपन्न होंगी। शादी के लिए 7 मार्च की तारीख तय हुई। पूर्व समारोह स्थल पर ही फिर से शहनाई बजेगी और रस्में निभाई जाएंगी। इधर, समाज कल्याण अधिकारी ने राज्य मंत्री असीम अरूण के आने की पुष्टि की है। उनका कहना है कि राज्य मंत्री ने शादी में शामिल होने की इच्छा जताई है। वह 7 मार्च दोपहर को मथुरा पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर मामले में पुलिस तेजी से काम कर रही है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामले की विवेचना कर रही सीओ रिफाइनरी शनिवार से पहले कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में जुट गई हैं। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि अनुसूचित जाति की दुल्हनों के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान हो चुके हैं। मंगलवार को उन्होंने दुल्हनों के बयानों का अवलोकन कर लिया। पूर्व में वह अन्य लोगों के बयान और साक्ष्य एकत्रित कर चुकी हैं। विवाद की शुरुआत से लेकर अंत तक का पूरा ब्योरा और उससे संबंधित गवाहों के कागजात तैयार हो गए हैं, केवल कोर्ट में दुल्हनों के बयान का कॉपी का इंतजार था।


मंगलवार को कोर्ट से गवाही की प्रतिलिपि प्राप्त हो गई। दुल्हनों के बयान का अच्छी तरह अवलोकन करने के बाद चार्जशीट आखिरी चरण में है। शनिवार से पहले चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी जाएगी। इसके साथ ही मामले में मजबूत पैरवी की जाएगी ताकि सभी आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिल सके। पार्षद राकेश यादव ने बताया है कि बेटियों की शादी के लिए कन्यादान के रूप में सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने 51 हजार रुपये की मदद दी है। वह विवाह समारोह में भी शामिल होंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed