{"_id":"5eb6b3308ebc3e904914aa55","slug":"pregnancy-helth-hospital-mathura-mathura-news-agr441116038","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव के लिए भटकी प्रसूता, पेट में ही बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसव के लिए भटकी प्रसूता, पेट में ही बच्चे की मौत
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय में बैठे प्रसूता रीना शर्मा के परिजन।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। गर्भवती महिला डिलीवरी के लिए जिला महिला अस्पताल पहुंची। कर्मचारियों ने महिला को भर्ती करने की जगह अल्ट्रासाउंड के लिए भेज दिया। वहां हॉटस्पॉट एरिया की होने के कारण अल्ट्रासाउंड करने से मना कर दिया गया। सीएमओ की अनुमति भी नहीं मानी। बाद में महिला जिला अस्पताल आई तो पता चला कि बच्चे ने पेट में दम तोड़ दिया।
हॉटस्पॉट एरिया रानी की मंडी वार्ड 27 निवासी महिला रीना शर्मा पत्नी सुभाष नौ माह की गर्भवती थी। शुक्रवार को परेशानी होने पर परिवार के लोग उसे जिला महिला अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे अल्ट्रासाउंड कराकर आने के लिए कहा। महिला अपने पति के साथ मथुरा में कृष्णा नगर स्थित सिटी स्कैन सेंटर पहुंची। यहां कहा गया कि आप हॉटस्पॉट इलाके से हैं इसलिए आपकी जांच नहीं होगी।
इसके बाद महिला के परिवारीजन सीएमओ डॉ. शेर सिंह के पास पहुंचे। सुभाष ने बताया कि सीएमओ ने लिखकर दिया कि महिला का अल्ट्रासाउंड कर दिया जाए। इसके बाद भी अल्ट्रासाउंड नहीं किया गया। शनिवार को महिला की हालत बिगड़ने से ब्लीडिंग शुरू हो गई।
विज्ञापन
फोन करने के एक घंटे के बाद पहुंची एंबुलेंस के माध्यम से दर्द से कराह रही महिला को परिजन जिला महिला अस्पताल लेकर आए। जहां बच्चे ने महिला के पेट में ही दम तोड़ दिया। इस संबंध में सीएमओ डॉ. शेर सिंह का कहना है कि महिला का अल्ट्रासाउंड करने से क्यों मना किया गया, इसकी जांच कराएंगे।
- हॉटस्पॉट इलाके की महिलाओं का अल्ट्रासाउंड नहीं कर रहे हैं। पीड़ित कोविड-19 की निगेटिव रिपोर्ट लेकर आएं। हमें जांच करने में कोई परेशानी नहीं है। सीएमओ का लिखा पर्चा नहीं दिखाया गया था। अगर दिखाया होता तो अल्ट्रासाउंड जरूर होता। - डॉ. सुधीर सिंह, संचालक, सिटी स्कैन सेंटर, मथुरा।