{"_id":"695ab20641c8a5c19001c7c0","slug":"pre-board-exam-date-sheet-released-mathura-news-c-369-1-mt11016-140720-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: प्री बोर्ड परीक्षाओं की डेट शीट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: प्री बोर्ड परीक्षाओं की डेट शीट जारी
विज्ञापन
मथुरा। माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड परीक्षाओं से पहले प्री बोर्ड की परीक्षाएं कराने जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक के स्तर से इसकी डेट शीट जारी कर दी गई है। यूपी बोर्ड द्वारा पहली बार आयोजित इन परीक्षाओं को कराने का उद्देश्य छात्रों के रिजल्ट और प्रतिशत में सुधार करना है। साथ ही यदि कोई छात्र किसी विषय कमजोर है तो इन परीक्षाओं में उसकी कमियां दूर होंगी।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। इससे पूर्व 10 जनवरी से प्री बोर्ड की परीक्षाएं होंगी। 10 जनवरी को हाईस्कूल की कंप्यूटर और वाणिज्य, 12 जनवरी को अंग्रेजी, 13 संस्कृत, 15 को विज्ञान, 16 को गृह विज्ञान, 17 को गणित, 19 जनवरी को सामाजिक विज्ञान, 20 हिंदी और हिंदी प्रारंभिक और 21 जनवरी को चित्रकला की परीक्षा होगी। वहीं इंटरमीडिएट की 10 जनवरी को इतिहास और लेखाशास्त्र की परीक्षा होगी। इसी तरह 12 जनवरी को शिक्षाशास्त्र, मनोविज्ञान और तर्कशास्त्र, 13 को अंग्रेजी, 15 भौतिक विज्ञान और अर्थशास्त्र, 16 नागरिक शास्त्र और व्यवसाय अध्ययन, 17 गणित, जीवविज्ञान और समाजशास्त्र, 19 रसायन शास्त्र और भूगोल, 20 चित्रकला-आलेखन और प्राविधिक, 21 सामान्य हिंदी और हिंदी, 22 संस्कृत, व्यवसायिक शिक्षा और 23 जनवरी को संगीत, कृषि की परीक्षाएं होंगी।
-- -
प्री बोर्ड बच्चे को प्रश्न पत्र के पैटर्न की जानकारी हो जाएगी। विषयों की कमजोरी भी दूर होगी।
रविंद्र सिंह, डीआईओएस
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
फोटो वर्जन
प्रीबोर्ड से बोर्ड परीक्षाओं का रिहर्सल हो जाएगा। इससे बच्चों के रिजल्ट में सुधार आएगा।
सत्यदेव यादव, प्रधानाचार्य, वीडीपी जीआईसी