फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   pre action trail in jawahar bagh

जवाहर बाग पर बड़े एक्शन को दिन भर रिहर्सल

Thu, 19 May 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 19 May 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
pre action trail in jawahar bagh
जवाहर बाग पर बड़े एक्शन को दिन भर रिहर्सल - फोटो : अमर उजाला
जवाहर बाग खाली कराने की कवायद में अब पुलिस और प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच रही हैं। बड़ी कार्रवाई से पहले पीएसी मुख्यालय के आईजी एसबी शिरड़कर और डीआईजी अजय मोहन शर्मा ने पूरे जवाहर बाग और आसपास इलाके का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कार्रवाई करने के उद्देश्य से एक एक प्वाइंट पर बारीक जानकारी जुटाई और निर्देश दिए। 
विज्ञापन


जवाहर बाग खाली कराने के लिए मंगलवार को आगरा में कमिश्नर प्रदीप भटनागर, आईजी डीसी मिश्र, मथुरा के डीएम राजेश कुमार, एसएसपी डा. राकेश सिंह और एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी के साथ हुई प्रमुख सचिव गृह की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हुई थी। उसी के अनुपालन में गुरुवार सुबह आईजी पीएसी एसबी शिरड़कर और डीआईजी अजय मोहन शर्मा मथुरा आए। दोनों अधिकारियों ने एसपी सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट रामअरज यादव और अन्य अधिकारियों संग बैठक ली और अब तक किए इंतजामों पर चर्चा की।
विज्ञापन


इसके बाद शाम चार बजे दोनों अधिकारी डीएम, एसएसपी और अन्य अधिकारियों के साथ जवाहर बाग के आसपास पहुंचे। अधिकारियोें ने जवाहर बाग के मेन गेट, सोल्जर बोर्ड कार्यालय, सदर तहसील, पुलिस लाइन, जवाहर बाग कालोनी, जेल कालोनी, जवाहर बाग की बाउंड्रीवाल और जवाहर बाग के क्वार्टरों की छतों से कार्रवाई को लेकर प्वाइंट चिन्हित किए। इसके अलावा बालाजीपुरम से सटे जवाहर बाग के इलाके और छात्रावास की छत पर चढ़कर कार्रवाई की संभावनाओं को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस लाइन की बाउंड्रीवाल, लोक निर्माण विभाग और पुराने एसएसपी कार्यालय की बांउड्रीवाल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में बैठक की। इस दौरान पूर्व में सिटी मजिस्ट्रेट रहे विजय कुमार, एलआईयू इंस्पेक्टर, एसओ सदर बाजार सहित आसपास के थानों की पुलिस मौजूद रही। 

एक कंपनी आरआरएफ और मिली 
जवाहर बाग में जमे कब्जाधारियों को हटाने के लिए मेरठ से आरआरएफ की एक कंपनी गुरुवार सुबह मथुरा आई। अधिकारियों ने उसे बंकरों और जवाहर बाग के आसपास के इलाके में तैनात करा दिया। 


जवाहर बाग खाली कराने की प्रक्रिया में पीएसी मुख्यालय से आईजी एसबी शिरड़कर ने मथुरा आकर स्थितियों का निरीक्षण किया है। साथ ही अब तक की गतिविधियों और तैयारियों की जानकारी दी गई है। उनके द्वारा शासन को दी जाने वाली रिपोर्ट के बाद दिशा निर्देश पर काम किया जाएगा। 
राजेश कुमार 
डीएम, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed