फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pradhan's brother dies in road accident

Mathura News: बेटे की जन्म की खुशियां, 15 दिन बाद ही दर्दनाक हादसे में पिता की मौत, घर में मचा कोहराम

Thu, 02 Jan 2025 04:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 02 Jan 2025 04:29 PM IST
सार

सड़क हादसे में घायल प्रधान के भाई की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस खबर के मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
 

विज्ञापन
Pradhan's brother dies in road accident
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के फरह थाना क्षेत्र में सड़क पार कर रहे युवक की उपचार के दौरान बुधवार सुबह मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के जमालपुर के प्रधान कल्याण सिंह ने बताया कि रिश्ते में भाई लगने वाले प्रमोद उर्फ प्रदीप कुमार (30) सोमवार को दीनदयाल धाम के सामने से सड़क पार कर रहे थे। तभी उन्हें बाइक सवार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें फरह सीएचसी में भर्ती कराया और परिजन को सूचना दी। गंभीर हालत होने पर परिजनों ने जिला अस्पताल से मंगलवार रात निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां बुधवार सुबह मौत हो गई।


प्रधान ने बताया कि उनके भाई के यहां अभी 15 दिन पहले ही बेटे का जन्म हुआ है। पूरा परिवार बेटे के जन्म की खुशी मना रहा था। इसी दौरान दुर्घटना में उनकी मौत होने से पूरे परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed